सिवनी – जिला ब्राम्हण समाज द्वारा भृगुकुल नंदन परशुराम जी का प्राकटय महोत्सव समारोह एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया विक्रम संवत 2083 दिनाॅंक 19 अपै्रल 2026 दिन रविवार को ब्राम्हण समाज मंगल भवन प्रांगण,नंदीकेश्वर धाम,डूंडासिवनी में आयोजित है जिसमें बताया गया है कि भगवान विष्णु के षष्टम अवतार भगवान श्री परशुराम का प्राकटय महोत्सव अक्षय तृतीया पर विशाल शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए ब्रम्हलीन जगतगुरू शंकराचार्य महाराज री के शुभहस्ते प्रतिष्ठ श्रीमाता राजराजेश्वरी एवं भगवान परशुराम सिद्ध मंदिर परिसर में धर्मसभा में परिवर्तित होगी। इस पावन पुनीत अवसर पर 19 अपै्रल 2026 रविवार को जिला ब्राम्हण समाज सिवनी के तत्वावधान में आयोजित है।

जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ,मध्यप्रदेश शासन नरोत्तम मिश्रा,कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक तेन्दुखेडा संजय शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएएस ,आयुक्त भोपाल राजीव शर्मा,बेनीशंकर शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता,के.के.चतुर्वेदी शिक्षाविद,विशेष आमंत्रित डाक्टर एम.एन.त्रिवेदी वरिष्ठ चिकित्सक,डाक्टर सलिल त्रिवेदी वरिष्ठ चिकित्सक,डा.सौरभ जटार,डा.एस.के.सुरोठिया,श्रीमति नीता पटेरिया पूर्व सांसद होंगे। इसके अलावा प्रथम चरण में विद्वानो के द्वारा श्रीमाता त्रिपुर संुदरी एवं भगवान परशुरामजी का अभिषेक,श्रंगार,पूजन अर्चन वंदन के बाद द्वितीय चरण में अपरान्ह 3 बजे से शोभायात्रा में वाहन मार्ग मठमंदिर से प्रांरभ होकर छिन्दवाडा चैक,नगरपालिका,शुक्रवारी चैक गणेश चैक,बरघाट नाका,डूंडासिवनी चैराहा से नंदिकेश्वर धाम,परशुराम भवन स्थित प्रांगण में धर्मसभा में परिवर्तित होगी। जिसमें शोभायात्रा में मातृशक्ति का विशेष योगदान होगा। जिसके बाद तृतीय चरण सायं 6 बजे से पूजन अर्चन अतिथि स्वागत एवं उदबोधन कार्यक्रम होगे। आयोजन समीति द्वारा आयोजन में शामिल होने वाले लोगो से आग्रह किया गया है कि मातृशक्ति नारंगी या भगवा भारतीय परिधान एवं पुरूष वर्ग सफेद धोती या पैजामा – कुर्ता धारण कर अपने – अपने दो पहिया – चार पहिया वाहन लेकर सपरिवार अपनी वरद उपस्थिति प्रदान करेंगे।







