जहां एक साल बाद नजर आए जिला आयुष अधिकारी यशवंत माथुर
सिवनी – दिनांक 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयुष विंग, जिला चिकित्सालय परिसर सिवनी में निशुल्क होम्योपैथी मेगा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशवंत माथुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ( विधानसभा सिवनी ) एवं श्रीमती मीना बिसेन (भाजपा जिला अध्यक्ष, सिवनी) सहित डॉ भूपेंद्र मिश्रा ( जिला संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ),डॉ. धर्मेश ठाकुर, डॉ. अरूप सिंह, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. रूपेश सनोडिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों/अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला आयुष कार्यालय परिसर में डॉ. हैनीमैन एवं भगवान धनवंतरी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. भूपेंद्र मिश्रा द्वारा डॉ. हैनीमैन के जीवन एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आज हम उनकी 272 वी जयंति मना रहे है यह पद्धति जर्मनी से प्रांरभ होकर आज पूरा विश्व इस पद्धति का लाभ उठा रहा है जो कि आज के परिवेश में सबसे सस्ती और सुगम पद्धति बन गई है। साथ ही विधायक द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होम्योपैथी के महत्व एवं जनस्वास्थ्य में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए गए।


आयोजित शिविर में कुल 340 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। शिविर में संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग सहित विभिन्न पुरानी एवं जटिल व्याधियों का प्रभावी उपचार किया गया।
शिविर में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में डॉ. अरुण बिसेन, डॉ. विपिन श्रीवास्त्री, डॉ. अश्विनी भलावी, डॉ. गीतांजली सचान, डॉ. विजय चैके, डॉ. विक्रम परते, डॉ. वंदना रजक, डॉ. दीपाली गौर, डॉ. सरला वासनिक, डॉ. निधि खेमुका, डॉ. निधि चैधरी सहित शिवशंकर पिटानिया, पुष्पराज सेलोकर, इन्द्रकला, शांति यादव, लक्ष्मीकांत चक्रवर्ती, गणेश प्रसाद डहेरिया, हस्तकला वरकड़े एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।