सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता नशा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त है पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में समय- समय पर कोतवाली पुलिस द्वारा बडी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जाती रही है एएसपी दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सचिन परते के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अप्रैल, 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी कर रहे चार लोगो को धर दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस को गुमराह करने के लिए दिखा रहे थे गलत दस्तावेज
विगत रात्रि को दौरान पुलिस पेट्रोलिंग के लूघरवाडा शराब दुकान के सामने चैक किया गया जहां एक पिकअप वाहन मे शराब भरकर अन्य स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। सफेद रंग की पिकअप वाहन में अवैध शराब के विक्रय हेतु शहर में परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु लूघरवाडा शराब दुकान के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर सफेद रंग की पिकअप वाहन को चैक करने पर पिकअप वाहन में कुल 121 कार्टून में बीयर माउन्टस 6000 मे कुल मात्रा 1452 लीटर कुल कीमती 2,67,289 -रुपये शराब मिली वाहन चालक से नाम पता व शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर अपना नाम देवीप्रसाद पिता दयाराम पवार उम्र 45 साल निवासी परासिया थाना बंडोल सिवनी का रहना तथा अवैध शराब के संबंध में दस्तावेज पुछे गये जो पुलिस को गुमराह करने के लिये एक आबकारी वेयर हाउस का एक बिल्टी पेपर दिखाये जिसको बारिकी से चेक करने पर पाया गया की जिस वाहन का पेपर दिखाया गया उक्त शराब किसी अन्य वाहन मे भरकर अबैध लाभ अर्जित करने हेतु लूघरवाडा शराब दुकान से नगझर शराब दुकान ले जाने की योजना बना रहा था जो उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय पाए जाने से उक्त पिकअप वाहन सहित अवैध बीयर शराब को जप्त किया गया है। तथा आरोपी की विधिवत् गिरफ्तारी कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया उक्त शराब लूघरवाडा शराब दुकान से वाहन पिकअप वाहन क्र. एमएच 40 सीटी 4630 में भरकर नगझर शराब दुकान लाई जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि नशे के विरुध्द कार्यवाही करते दिनाक 08 मार्च 2026 को गंज निवासी कमल मानाठाकुर से एक बुलेरो वाहन से 339.28 लीटर शराब जप्त की जाकर आरोपी को जेल भेजा गया था
इसी प्रकार दिनांक 30 मार्च 2026 को कोतवाली पुलिस के व्दारा एनडीपीएस एक्ट के तहत करते अबैध रुप से गांजा विक्री करते हुए आरोपी शिवम कुचबुंदिया पिता बिंदु कुचबुंदिया निवासी पचमढी रोड पिपरिया होशंगाबाद पर कार्यवाही की गई थी। अवैध नशे के विरुध्द सिवनी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

इस मामले में चार आरोपियो को किया गया गिरफतार
इस मामले में जिन आरोपियो को पुलिस ने गिरफतार किया है उनमें आकाश जैसवाल पिता मिश्री लाल जैसवाल उम्र 27 साल निवासी शास्त्री नगर थाना करैली जिला प्रयागराज (उ.प्र.)। ( लूघरवाडा शराब दुकान का गद्दीदार) (2) मनोज पिता कृपालसिंह बघेल उम्र 34 साल निवासी छिन्दवाडा रोड भगवतनगर थाना कोतवाली जिला कोतवाली ( उक्त कार्य में गद्दीदार का सहयोग करने वाला ) और देवीप्रसाद पिता दयाराम पवार उम्र 45 साल निवासी परासिया थाना बडोल ( पिकअप वाहन का चालक ) साथ ही संदीप चंद्रवंशी पिता रामप्रसाद चंद्रवंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम झीलपिपरिया थाना दण्डासिवनी (उक्त कार्य में गदीदार को सहयोग करने वाला ) शामिल है। इस मामले में कुल 121 पेटी बीयर कुल मात्रा 1452 लीटर कीमती करीब 2,67.289 -रुपये और एक पिकअप वाहन क एमएच 40 सीटी 4630 जप्त की गई है।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, सउनि जसवंत ठाकुर, प्र. आर. मुकेश गोडाने, मनोज पाल, मनोज मरावी, आर. सिध्दार्थ दुबे, प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, प्रदीप बौधरी, रत्नेश कुशवाहा, सुधीर डेहरिया, अजेन्द्र पाल, राजेन्द्रा राजपूत, मुकेश चैरिया की सराहनीय भूमिका रही।
अवैध नशे पर वार, सिवनी पुलिस तैयार







