मै धूमा से घर आया और देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था

सिवनी – करीब शाम 05 बजकर 35 मिनिट मुझे मेरी माँ काशी राजपूत ने फोन किया और बतायी कि घर में चोरी हो गई है फिर मै धूमा से घर आया और देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर के दरवाजे खुले हुए थे जो मैने अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी भी खुली हुई थी अलमारी के ड्राज में रखे नगदी 25000 -रूपये एवं 02 सोने की अंगूठी व एक जोडी कान की सोने की बाली गायब थी जो काई अज्ञात व्यक्ति मेरे सूने घर में घुस कर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया आगे शिकायतकर्ता राहुल राजपूत ने पुलिस को बताया कि मै धूमा में ठेकेदारी का काम करता हूॅं आगे जो हुआ में आपको बता चुका हूॅ। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर चोरी गया मसरूका जप्त करने में लखनादौन पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

अलमारी के ड्राज में रखे नगदी 25000 -रूपये एवं 02 सोने की अंगूठी व एक जोडी कान की सोने की बाली गायब थी
शिकायतकर्ता राहुल राजपूत ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 09 अपै्रल 26 को धूमा में ठेकेदारी का काम कर रहा था करीब शाम 05 बजकर 35 मिनिट मुझे मेरी माँ काशी राजपूत ने फोन किया और बतायी कि घर में चोरी हो गई है फिर मै धूमा से घर आया और देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर के दरवाजे खुले हुए थे जो मैने अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी भी खुली हुई थी अलमारी के ड्राज में रखे नगदी 25000 -रूपये एवं 02 सोने की अंगूठी व एक जोडी कान की सोने की बाली गायब थी जो काई अज्ञात व्यक्ति मेरे सूने घर में घुस कर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

सददाम उर्फ इमरान खान और अन्‍य चार साथियो ने घटना को दिया अंजाम

वरिष्ट अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर पतासाजी की गई। संदेही सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 32 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटेगांव जिला नरसिंहपुर पर संदेह होने पर प्रकरण के संबंध में हिकमा अमली से पूछताछ करने पर दिनांक 09 अपै्रल 26 को अपने दो साथी, अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 28 साल निवासी कटकुली गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, चंद्रप्रकाश सिलावट पिता इंदर सिलावट उम्र 22 साल निवासी ग्राम छिंदौरी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के साथ चोरी करना जुर्म स्वीकार किये आरोपियों से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात सोने सोने की 02 अंगूठी, 02 कान की बाली, एक चांदी का सिक्का, चांदी का चूडा व नगदी सहित कुल 75000 – रूपये जप्त किया गया। आरोपी सद्दाम आदतन बदमाश है जिसके विरूद्व अलग अलग जिलो के विभिन्न थानो चोरी के 21 अपराध दर्ज है। आरोपी दिन के समय सूने मकानो में रैकी कर ताला तोड कर चोरी करने का आदि है।

किस – किस का योगदान रहा सराहनीय
इस मामले में पुलिस ने सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 32 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटगांव , अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 28 साल निवासी कटकुली गोटेगांव , चंद्रप्रकाश सिलावट पिता इंदर सिलावट उम्र 22 साल निवासी ग्राम छिंदौरी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को गिरफतार कर उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित कुल कुल 75000 – रूपये हजार रूपये जप्त किए गए है। इस मामले में पुलिस के निरीक्षक के.पी धुर्वे, सउनि विश्वरंजन रघुवंशी, सउनि देवेन्द्र जैसवाल, आरक्षक धनेश्वर यादव, शिवम बघेल, सूरज मेहरा, दीपेश मेहरा, ओ.पी धुर्वे का योगदान सराहनीय रहा।