सिवनी – मेहनत करने वालो के कदमो में सफलता होती है और रही बात प्रतिभा की तो प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नही होती जैसे हीरा करोडो पत्थरो में अलग ही आभा और चमक लिए होता है उसी तरह हीरे की जैसे परख जौहरी कर लेता है वैसे ही प्रतिभावान बच्चों की परख भी हो ही जाती है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गोपालगंज सिवनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तनय पिता योगेन्द्र साहू ने जिसने अपने गुरूओ के मार्गदर्शन में पढाई कर कक्षा दसवी में 97 प्रतिशत अंक लाकर अपने गुरूजनो समेत अपने परिजनो और ग्राम समेत जिले का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर शिक्षको ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चे की इस सफलता पर बधाई देते हुए उसे उज्जवल भविष्य की कामना की है।