दो किसानों के घर नरवाई की चपेट मे आने से बचाया
सिवनी – प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने को लेकर सख्त आदेश होने के बाद भी नरवाई किसी ना किसी कारण से या तो जल रही है या जलाई जा रही है जिसके चलते कई तरह की हानि हो रही है ऐसा ही एक मामला केवलारी से आया है जहां खेतों मे जलाई जा रही नरवाई की चपेट मे आज जिला सिवनी केवलारी तहसील ग्राम पीपरदौन के दो किसानों के घर चपेट मे आ गए होते अगर समय पर दक्षिण सिवनी सा. वनमंडल केवलारी वन विभाग का अमला मौके पर ना पहुंचा होता,
वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरव वानखेड़े को वन क्षेत्र के समीप पीपरदौन निवासी अमान सिंह वल्द टिवडु कुशराम खुमान सिंह कुशराम के घर के खेतों मे आग लगने एवं तेज गति से घर की और बढ़ने की सुचना मिलने पर तत्काल केवलारी प.स केवलारी, सरोज उइके एवं केवलारी बीट प्रभारी अर्पित मिश्रा को घटना स्थल पर पहुँचनें के निर्देश दिए तत्काल दलबल एवं सुरक्षा श्रमिकों एवं फायर वाचार के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुँच कर, आग बुझाने का प्रयास जारी किया गया लेकिन तेज हवा और तेज आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता है, इसके विपरीत वन विभाग की टीम नें आग को काबू करनें मे भारी मस्सक्कत की,दोनों घरों को आग की चपेट मे आने से बचा लिया गया। तत्काल पहुँच कर पहले घर के आसपास लाइन काटी गई, और फायर मशीन एवं झाड़ियों से आग को बुझा कर नियंत्रित किया गया.
इस कार्यावाही मे वन विभाग मे प.स केवलारी, सरोज उइके एवं केवलारी बीट प्रभारी अर्पित मिश्रा चंद्र कुमार चंद्रवंशी, अनूप चंद्रवंशी,रामलखन चंद्रवंशी,जहर सिँह, महिपाल मसराम , नें आग नियंत्रित करने मे विशेष भूमिका निभाई।







