सिवनी – ग्राम धोबीसर्रा तहसील बरघाट निवासी श्री श्रवणकुमार ठाकुर मास्टर साहब के नाम से पहचाने जाने वाले जो कि मीडिल स्कूल से 2009 में रिटायर्ड हो चुके थे बडे ही मिलनसार और मृदुभाषी जिनका निधन दिनाॅक 22 अपै्रल 2026 दिन बुधवार को हो गया विगत एक वर्ष से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे जिसके चलते वे बेहद कमजोर हो चुके थे जैेसे ही उनके निधन की खबर लोगो को लगी पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। परिजनो ने बताया कि अस्वस्थ्य होने के जिसके बावजूद उनका आत्मविश्वास इतना मजबूत था कि जीवन के अंतिम दौर तक उन्होने किसी से सेवा नही करवाई। जिनका पिंडदान हेतु मंडला प्रस्थान 1 मई दिन शुक्रवार और गंगापूजन एवं तीर्थभोज 4 मई 2026 दिन सोमवार को रखा गया है। वे अपने पीछे पत्नि समेत दो बेटो भाई भतीजो नातियों को रोता बिलखता छोड गये ऐसे समय में संवाददूत समाचार पत्र परिवार की ओर से शोक संतप्त परिवार को ईश्वर दुख सहन करने की शक्ति दे और मृतात्मा को अपने चरणो में स्थान दें।