सिवनी – जब गडबडी करने वालो को ही उसकी जाॅच का जिम्मा सौपा जाये तो कैसे होगी ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत मलारी से आया जहां पर शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर को बताया कि जनपद पंचायत केवलारी अंतर्गत मलारी के सरपंच,सचिव,सहसचिव,सबइंजीनियर,एसडीओ द्वारा अनियमितताओ की जाॅच तो कि गई लेकिन जिस मामले की जाॅच की जानी थी अधिकारियो ने उस मामले की जाॅच ही नही कि जिसकी जाॅच शिकायतकर्ता चाहता था।
आगेे शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं ग्राम पौंडी ग्राम पंचायत मलारी जनपद केवलारी का निवासी हूॅ। इस मामले में ग्राम पंचायत मलारी के सरपंच चंद्रभूषण बिसेन सचिव हुकुमचंद ठाकुर जो कि 28 फरवरी 2026 को सेवानिर्वत हो चुका हैइसके अलावा ग्राम रोजगार सहायक गुलाबसिंह ठाकरे जिसका स्थानांतरण अन्यत्र हो चुका है,इसके अलावा कार्यो का मूल्याकंन जिन अधिकारियो के द्वारा किया गया उनमें श्रीमति दुर्गा कुमरे एसडीओ इन लोगो के द्वारा ग्राम पंचायत मलारी में कराये गए कार्यो में लगभग 30 लाख रूपयों की हेराफेरी की गई है।
पंचायत में कराये गए कार्यो में भारी मात्रा में हेरा – फेरी को देखते हुए सूचना के अधिकार के तहत दिनाॅंक 8 सितम्बर 2025 को जानकारी मांगने हेतु आवेदन लगाया गया। जहां पंचायत कर्मचारियों के द्वारा टाला मटोली करते हुए करीब दो महिनो बाद आधी अधूरी जानकारी 21 नवम्बर 2025 को दी गई। जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार कम से कम 30 लाख रूपयो की हेरा – फेरी की आंशका शिकयतकर्ता द्वारा जाहिर की गई है। जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर को 12 दिसम्बर 2025,सीईओ जिला पंचायत 12 फरवरी 2025,सीईओ केवलारी 12 दिसम्बर 2025 की गई है। आगे शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर को दो बार शिकायत की जा चुकी है इसके अलावा केवलारी जनपद में तीन बार शिकायत के बाद भी शिकायत पर कार्रवाई तो छोडिये जाॅच तक नही की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने बेहद गंभीर अरोप लगाते हुए जाॅच अधिकारियो द्वारा मामले में साक्ष्यो को मिटाने का भी असफल प्रयास किया गया इस बात की शिकायत स्थानिय स्तर पर ना होता देख शिकायतकर्ता ने माननीय राज्यपाल महोदय को भेजी है।