सिवनी – जो समाज सेवा करता है उसे राजनीति नही करना चाहिए लेकिन राजनीति करने वाले को समाजसेवा करना चाहिए। साथ ही बच्चे आगे बढे आगे पढे तो बच्चों को स्कालरशीप का देंगे। इसके अलावा संगत का हमारे जीवन में बहुत बडा असर पडता हम जैसे लोगो के साथ रहेंगे हमारी जीवन की शैली वैसी होगी। इसलिए जिनकी सोच अच्छी हो अच्छे लोग हो ऐसे लोगो के साथ हमें रहना चाहिए। आगे कहा कि आज यहां पूरा परिवार पत्रकार बंधु उनके बच्चे उनकी गृहलक्ष्मी और सजा हुआ यह मंच साथ ही मंच पर मंचासीन सभी अतिथि जिसके साथ ही देवताओ के युग में सूचना को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुॅचाने का कार्य नारद जी किया करते थे। वही काम आज तुम्हारे पापा कर रहे है। इसके साथ ही बच्चो से बात करते हुए कहा कि जीवन में बहुत उतार चढाव आते रहते है जीवन में निर्णय लेना आना चाहिए जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माॅ होती है तो वही पिता की भी जिम्मेदारी होती है। हम जैसे – जैसे बडे होते है हम कुछ ज्यादा ही समझदार हो जाते है जब तक माता पिता है हमारे सिर पर एक छतरी होती है जो हमारी हर मुसीबतो पर ढाल की तरह आगे आ जाते है। कुछ इस तरह के उदगार व्यक्त करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि जीवन में हमारा लक्ष्य चरित्र और उससे बडे है संस्कार हमारे संस्कार बहुत बढिया होना चाहिए, गरीबी अमीरी अलग बात है जिसमें हमें किसी को दोष नही देना चाहिए कि हमें हमारे दादा ने नाना ने सहायता की होती तो हम और कुछ होते, हमारे जीवन में कई बार उतार चढाव आये लेकिन हमारे जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति में कुछ भी बाधा नही होना चाहिए। सबसे पहले हमारा स्वास्थ्य ठीक होना जरूरी है। इसके अलावा हमारी दिनचर्या निश्चित होना चाहिए। खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिसमें हमें जो ताजा सब्जी फल आदि मिलते है उनका ही सेवन करना चाहिए इसके अलावा हमें पैकेट बंद खाद्य सामग्री नही खानी चाहिए पैकेट बंद सामग्री उन देशो के लिए है जहां बर्फ जमी रहती है। वहां के लिए है इसके अलावा बच्चो की कुछ मांगो को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
हमने स्कूल में कोण खूब पढे लेकिन दृष्टिकोण तो माॅ ने ही सिखाया
आगे सोनू गुप्ता ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि सदैव समाज को जाग्रत करने का काम अपनी कलम के दम पर किया करते है बच्चो ने अपने विद्यालय में त्रिकोण,चतुष्कोण,षटकोण तो खूब पढा होगा लेकिन निश्चित रूप से उस परिवार में जीवन का दृष्टिकोण भी सीखा इसलिए आज अच्छे नंबर लाकर उर्तीण हुए। जिसके बाद सुजीत जैन ने कहा कि निश्चित ही पत्रकार बंधु समाज में रचनात्मक कार्य करने वालो को जनता के बीच में भेजने का काम करते है। जिसके बाद नपा के अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने कहा कि इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित होकर मै भी आज अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅ। जिसमें स्टेडियम,पार्क,आडिटोरियम सब जल्द बन जायेंगे।
अतिथियो का हुआ सम्मान
इस अवसर पर बडी ही गर्मजोशी से अतिथियो का स्वागत किया गया जिसके बाद अतिथियो ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में अतिथियो का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष समेत श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाअध्यक्ष शरद दुबे,संजीव क्रीडिया,नरेन्द्र सोनी,विनोद दुबे,राकेश नागफासे,पिन्टु तरवरे,संजय जैन संजू,संजय अग्रवाल,शानू पाशा,महेन्द्र सनोडिया,रफीक खान,आदिल खान, दिनेश ठाकुर,मोनू राकेशिया,वाहिद खान,सुनील बन्देवार,राजू पाठक,सोनू भार्गव,रामदास ठाकुर,शरद छागवानी,रवि सनोडिया,संतोष दुबे,नीरज वर्मा,प्रदीप धौगडी,अयूब कुरैशी,राशिद खान ,राकेश मालवीय,अब्दुल काबिज खान,अलवीरा खान ,मोन्टी नागफासे ने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का स्वागत किया।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले बच्चो में आलिया कौशर, शिवम चैरसिया, आर्यव बौद्ध, आस्था क्रीडिया, मोंटी नागफासे, रुची पाठक, आंचल मिश्रा, अलवीरा खान, सत्यम ठाकुर, वीर सिंह और नीतिज्ञ गुप्ता सहित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। पूरे आयोजन में बच्चों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और सम्मान का उत्साह साफ दिखाई दिया। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, नपा अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया,नपा सीएमओ विशाल मर्सकोले,सुजीत जैन,मनोज मर्दन त्रिवेदी,मनीष अग्रवाल,संजय सिंह,सोनू गुप्ता,सूर्यप्रकाश,महेन्द्र पंडया विश्वकर्मा,अयोध्या विश्वकर्मा मौजूद रहे।
इन मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
समारोह में आलिया कौशर, शिवम चैरसिया, आर्यव बौद्ध, आस्था क्रीडिया, मोंटी नागफासे, रुची पाठक, आंचल मिश्रा, अलवीरा खान, सत्यम ठाकुर, वीर सिंह और नीतिज्ञ गुप्ता सहित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। पूरे आयोजन में बच्चों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और सम्मान का उत्साह साफ दिखाई दिया।


सम्मान से पूर्व बच्चो ने वाटर पार्क का लुत्फ उठाया
सम्मान कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व पे्रस क्लब द्वारा आयोजित बच्चो के मनोरंजन के लिए वाटर वार्क में आनंद लिया जिसके बाद कार्यक्रम प्रांरभ हुआ। सम्मान पाकर बच्चे आनंदित और भाव विभोर मुद्रा में दिखाई दिये साथ ही बच्चो को विधायक दिनेश राय और अन्य अतिथियो से बहुत कुछ जीवन में आगे बढने की प्रेरणाप्रद सीख भी सुनने को मिली की हम जीवन में किस तरह कठिनाईयो का सामना करते हुए आगे बढ सकते है।

सम्मान समारोह से पहले बच्चो ने वाटरपार्क का लुत्फ उठाया