’एसपी सिवनी ने पत्रकारों संग ली परिचयात्मक बैठक’
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी ’ कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ द्वारा आज दिनांक 22 मई .2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में जिले के ’पत्रकार बंधुओं’ के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्यौहारों, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस-मीडिया समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।
’बैठक के प्रमुख बिंदु’’मीडिया-पुलिस समन्वय
’ मीडिया व पुलिस के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सहज व त्वरित हो, इस पर जोर दिया गया। पारदर्शिता के साथ तथ्यात्मक जानकारी साझा करने पर सहमति बनी।

बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था’
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु ’टोल प्लाजा, फिक्स पॉइंट एवं संवेदनशील स्थानों’ पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की जानकारी दी गई। सभी समुदायों से सतत संपर्क एवं ’पारंपरिक तरीके से कुर्बानी’ सुनिश्चित करने की अपील की गई।

  1. क्राइम कंट्रोल व नशा मुक्ति’
    ’पुलिस विजिबिलिटी’ बढ़ाकर अपराधों पर अंकुश लगाने, ’नशे के प्रचलन’ वाले पॉकेट्स की पहचान कर ’ड्रग पेडलर्स’ पर सोर्स से सप्लाई चेन तक कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ’अवैध आहते, अवैध शराब, गौमांस परिवहन एवं सोना-जेवरात चोरी’ पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही।
  2. ’जनसंवाद व व्यवहार’
    पुलिस का आम जनता व मीडिया से ’सम्मानजनक संवाद व व्यवहार’ सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। ’सीएम हेल्पलाइन’ के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
  3. निरीक्षण व तकनीकी सशक्तिकरण’
    अगले 10 दिनों में जिले के ’सभी थानों का निरीक्षण’ कर मीडिया व जनता से इंटरैक्शन किया जाएगा। ’पुलिस कार्यप्रणाली का डिजिटलाइजेशन’ एवं विवेचकों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
  4. ’सड़क सुरक्षा’ ’
    ब्लैक स्पॉट मार्किंग’ कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कार्य योजना बनाने पर चर्चा हुई। एसपी महोदय ने कहा, एक भी जान बचाई जाए तो बड़ी बात होगी।
  5. ’सामुदायिक पुलिसिंग’
    ’समर कैंप, मोहल्ला समिति’ जैसे नवाचारों के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ’सीसीटीवी’ को क्रियाशील रखने में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की गई।
    पत्रकारों द्वारा ’बल की कमी, लोकायुक्त ट्रैप, थाना प्रभारियों की जवाबदेही’ सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका एसपी कृष्ण लाल चंदानी द्वारा संतोषजनक उत्तर देते हुए बताया गया कि इस मामले में जाॅच जारी है और जाॅच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई की जायेगी ।
    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ’ दीपक मिश्रा’, एसडीओपी सिवनी ’ सचिन परते’, कंट्रोल रूम प्रभारी ’निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे’ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जिले के प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।