’गौवंश के पूर्व आरोपियों से पूछताछ कर तैयार किए गए डोजियर, दी गई सख्त हिदायत’
आगामी ’बकरीद पर्व दिनांक 28 मई .2026’ को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी ’ कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ’ दीपक मिश्रा’ के निर्देशन एवं एमस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा विशेष एहतियाती कार्रवाई की जा रही है इसके अलावा सिवनी,डूंडासिवनी,लखनवाडा, बंडोल,कुरई,छपारा,लखनादौन,केवलारी,अरी,घंसौर,किंदरई समेत सभी थानो में पुलिस एक्शन मोड पर हैा
’पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई’
संवेदनशील ग्रामों में सतत गश्त
’ थाना क्षेत्र के गौवंश अपराधों से संबंधित संवेदनशील ग्रामों को चिन्हित कर पुलिस बल द्वारा लगातार ’ग्राम गश्त’ की जा रही है। ग्रामवासियों के साथ ’शांति समिति की बैठकें’ आयोजित कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
पूर्व आरोपियों के डोजियर तैयार’
गौवंश तस्करी, परिवहन एवं गौकशी के प्रकरणों में पूर्व में संलिप्त रहे आरोपियों को चिन्हित कर उनके ’डोजियर तैयार’ किए गए हैं। सभी को थाने तलब कर आगामी त्यौहार के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न होने की ’सख्त हिदायत’ दी गई है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई’
विगत 5-6 वर्षों में गौवंश के प्रकरणों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ’प्रतिबंधात्मक कार्रवाई’ प्रारंभ कर दी गई है। तहसील कार्यालय बरघाट से ’नोटिस जारी’ कराए गए हैं तथा ’धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत बाउंड ओवर’ की कार्रवाई प्रस्तावित है।
रात्रि गश्त व चेकिंग’
संवेदनशील ग्रामों में ’रात्रि गश्त’ बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर ’रात्रि चेकिंग पॉइंट’ लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सतत निगरानी रखी जा रही है।
थाना प्रभारी बरघाट ने बताया कि जिले में ’गौवंश अपराधों पर जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। गौवंश तस्करी या गौकशी का प्रयास करने वालों के विरुद्ध ’तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई’ की जाएगी।
आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बरघाट या डायल-112 पर दें। ’सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय’ रखा जाएगा।







