’एसपी सिवनी के मार्गदर्शन में पुलिस-जन सहभागिता से किशोरों का सर्वांगीण विकास’
सिवनी – मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के नवाचार ’सृजन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ’आरोह-2026’ के अंतर्गत पुलिस लाइन सिवनी में संचालित समर कैंप में आज सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बच्चों से विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिवनी ’ कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ’ दीपक मिश्रा’ के निर्देशन में प्रभारी कंट्रोल रूम ’निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे’ द्वारा कैंप में शामिल किशोर-किशोरियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
’संवाद के प्रमुख बिंदु’
’व्यक्तित्व विकास’
खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, टीम भावना, अनुशासन, मित्रता व सामाजिकता का विकास। जिला, प्रदेश से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसरों पर चर्चा।
नशा मुक्ति व सुरक्षा
’ पीयर प्रेशर में आकर नशे व बुरी आदतों से बचने के उपाय। अभिभावकों व प्रशिक्षकों को किशोरों पर सतत निगरानी रखने हेतु जागरूक किया गया।
कैरियर काउंसिलिंग’
आकाशवाणी, दूरदर्शन, समाचार पत्र, रोजगार निर्माण, सामान्य ज्ञान की पुस्तकों के अध्ययन से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स। स्काउट-गाइड, एनसीसी,एनएसएस, स्पोर्ट्स व एडवेंचर गतिविधियों में भागीदारी के लाभ बताए गए।
सुरक्षा व जागरूकता’
साइबर सेफ्टी, ट्रैफिक नियम, सिविक सेंस, गुड टच-बैड टच, चाइल्ड राइट्स, महिला सुरक्षा की जानकारी। आपात हेल्पलाइन ’डायल-112, 1090, 1098, 1930’ के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
’प्रेरक गतिविधियां’
सामूहिक प्रेरणादाई गीत, देशभक्ति उद्घोष, स्पेशल क्लैपिंग व सेल्यूट के माध्यम से बच्चों में जोश व आत्मविश्वास भरा गया। बच्चों की जिज्ञासाओं व प्रश्नों का समाधान किया गया।
’उपस्थिति’ कार्यक्रम में मंगवानी विद्यालय के प्रधानाचार्य, वॉलीबॉल कोच ’ प्रदीप वर्मा’, बरातीलाल’, महेंद्र कटीकर’, ’कु. प्रज्ञा नरवेती’ सहित अन्य प्रशिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। समापन पर पौध भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया।
निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे ने कहा कि समर कैंप बच्चों को इनडोर गेम्स व गैजेट्स की लत से बाहर लाकर शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। पुलिस अधिकारियों से सीधा संवाद बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा तय कर रहा है।







