सिवनी – कोतवाली पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है जिसमें एक कार में अग्रंेजी एवं देषी षराब की तस्करी रात के अंधेरे में की जा रही थी पुलिस की मुस्तैदी से 223 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 96,180.00 (2) वोल्सवोगन कार क्र. एम. पी. 22 एम. 0009 कीमती 2,50,000.00 बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा, के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी पुरुषोत्तम सिंह मरावी के मार्गदर्शन मे अवैध शराब तस्करो पर कार्यवाही करने हेतु सतत मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा था जो थाना कोतवाली प्रभारी व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर लगाकर शराब तस्करी एवं बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया ।
दिनांक 21ध्1ध्24 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि नागपुर रोड रेल्वे क्रासिंग के पास कमल मानाठाकुर जो दारू का अवैध व्यापार करता है खैरीटेक बायपास तरफ से एक सफेद रंग की वोल्सवोगन कार क्र. एम.पी. 22 एम. 0009 में काफी मात्रा में अवैध शराब भरकर सिवनी की तरफ आ रहा है जो थाना प्रभारी व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर कि खैरी टेक तरफ से गंज वार्ड मे अवैध शराब तस्करी होने वाली है जो मुखबिर के बताये अनुसार कार सफेद रंग की आते देख घेराबंदी कर उक्त कार को रोकने पर पुलिस को पास आता देख ड्रायवर सीट पर बैठा कमल मानाठाकुर अंधेरा का फायदा उठा कर भाग गया बोल्सवोगन कार क्र. एम.पी. 22 एम. 0009 की समक्ष गवाहो के तलाशी लेने पर कार के अन्दर अवैध शराब रखी पाई गई कार्यवाही उपरांत थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 70/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना स्थल से फरार आरोपी कमल मानाठाकुर पिता मिठाईलाल मानाठाकुर उम्र 48 साल नागपुर रोड रेल्वे क्रासिंग के पास सिवनी (म.प्र.) जप्ती – (1) 223 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 96,180.00 (2) वोल्सवोगन कार क्र. एम. पी. 22 एम. 0009 कीमती 2,50,000.00 बताई जा रही है।
इस काम में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि सम्पत मरावी, प्र. आर. आत्माराम सिमोनिया, आर. अंकित देशमुख आर. रूपेश हिंगवे, अभिषेक डेहरिया, रत्नेश कुशवाहा, सतीश इनवाती, विक्रम देशमुख, एवं अन्य स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।










