09 मोटरसाईकिल जप्त 01 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी – कान्हीवाडा पुलिस को एक बडी सफलता हासिल हुई है जिसमें पुलिस ने चोरी की 9 मोटरसाईकिल के एक आरोपी को गिरफतार किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा व्दारा अवैध गतिविधियो को पर नियंत्रण व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्थ थाना चैकी प्रभारियो का निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 18 -01 – 24 को वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि ग्राम मानेगांव तरफ से छुई के बीच झील ढाबा के पास रास्ते मे एक व्यक्ति बिना नम्बर की नीले रंग की होण्डा कंपनी की ड्रीम युगा मोटर साईकिल ब्रिकी करने इरादे से खड़ा है। उक्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केवलारी श्री आशीष भराड़े को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया जिनके व्दारा थाना प्रभारी कान्हीवाडा को मय पुलिस स्टाफ के मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करने आदेशित किया गया।
थाना प्रभारी कान्हीवाडा निरीक्षक मोहनीश बैस के व्दारा तत्काल पुलिस टीम को मुखबीर व्दारा बताए स्थान पर जाकर दबिश देने हेतु रवाना किया गया जहां एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर बैढा था वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा पूछताछ करने पर उक्त मोटरसाईकिल चोरी कर लाना तथा तलाशी लेने पर संदिग्ध के पैंट की जेब से 08 नग डुप्लीकेट मोटरसायकिल के रजिस्ट्रेशन कार्ड तथा राजू गुर्जर के नाम से आधार कार्ड की छायाप्रति प्राप्त हुई पुछताछ में संदिग्ध व्दारा उक्त मोटरसायकिल चोरी का होना बताया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम संजय वैष्णव बैरागी पिता राजेन्द्र बैरागी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 लोधी मोहल्ला व्यायाम शाला के पीछे केवलारी थाना केवलारी का रहने वाला बताया। जिससे मौके पर ही विस्तृत पुछताछ करने पर अन्य 08 नग मोटरसायकिल चोरी कर स्वयं के घर वार्ड नंबर 05 लोधी मोहल्ला व्यायाम शाला के पीछे केवलारी में छिपाकर रखना बताया एवं पुछने पर मोटरसाकिलो के चेचिस नंबर से छेडछाड कर गलत चेचिस नंबर डालकर वाहनो पर उन्ही चेचिस नंबर से संबंधित फर्जी नंबर प्लेट लगाना बताया । आरोपी से पुछताछ पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्दारा चोरी की गई अन्य 08 नग मोटरसायकिल आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई, बरामद की गई मोटरसायकिल मे थाना कान्हीवाडा के अपराध क्रमांक 25ध्2024 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मोटरसायकिल को भी बरामद किया गया। जप्त की गई चोरी की मोटरसायकिलो के आधार पर आरोपी का कृत्य धारा 41(1) (4) जा. फौ. 379 भा.द.वि. के अंतगर्त दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द इस्तागाशा क्रमांक 01ध्23 धारा 41(1)(4) जा.फौ. 379 भा.द.वि. कायम कर आरोपी को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया। बरामद की गई मोटरसायकिलो पर जिला सिवनी के विभिन्न थानो पर एवं जिला मण्डला मे चैकी पिण्डरई मे पृथक-पृथक अपराध पंजीबध्द है ।
गिरफ्तार आरोपी 01 संजय वैष्णव बैरागी पिता राजेन्द्र बैरागी उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर ,05 लोधी मोहल्ला व्यायाम शाला के पीछे केवलारी थाना केवलारी जप्त शुदा मोटरसायकिलो का विवरण एमपी 49 एमके 5069,एमपी 22 एमएन 8698,एमपी 22 एमपी 2677,एमपी 51 एमएफ 5587,एमपी 22 एमजे 6095,एमपी 22 एमडी 9590,एमपी 22 एमजे 9505,एमपी 20 एमवाय 7440,एमपी 22 एमएन 6642 जिसकी कुल कीमत 4,50,000 -रूपये बताई जा रही है।
इस मामले में थाना प्रभारी कान्हीवाडा निरीक्षक मोहनिश बैस, उप निरीक्षक अंकिता जैन, प्र.आर. 225 संजय यादव, कार्य. प्र.आर. 424 देवन पन्द्रे, कार्य.प्र. आर. 759 अम्बरीश शुक्ला, आर.598 सूरज गिरारे, आर. 425 संतोष साहू, आर. 557 मोहसीन आजमी, आर. 732 महेश ठाकरे, आर 634 सुरेश चैहान का योगदान सराहनीय रहा ।