समारोहपूर्वक आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय समारोह
सिवनी 26 जनवरी 24 सम्पूर्ण देश के साथ ही सिवनी जिले में भी उत्साह एवं हर्षोल्लास से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय समारोह कलेक्टर क्षितिज सिंघल के मुख्य आतिथ्य में स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में कलेक्टर श्री सिंघल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया एवं हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। इसके उपरांत कलेक्टर ने सभी प्लाटून कमांडर से परिचय प्राप्त किया गया। गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में सांसद ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण भलावी, आलोक दुबे, वैभव पवार, पूर्व विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सीएल चनाप सहित अन्य जनप्रतिधिनयों, गणमान्य नागरिकों, विभागाधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पुलिस बैंड की लयबध्द ध्वनि में स्नेहा घोरमारे प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में कुल 19 प्लाटून दल क्रमशः विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग तथा वन विभाग, एन सी सी, स्काउटगाइड, शौर्य दल प्लाटून दलों द्वारा कदम- तालबध्द मनमोहक मार्चपास्ट एवं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। विभिन्न हितग्राही मूलक विभागों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों पर आधारित मनमोहन सुंदर झांकियों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों, प्लाटून दलों, स्कूली छात्र छात्राओं एवं विभागों की झांकियों को पुरुस्कृत किया गया। झांकियों में प्रथम स्थान कृषि विभाग के प्राकृतिक कृषि में केंद्रित झांकी को दिया गया, द्वितीय स्थान आजीविका मिशन की झांकी को तथा तृतीय स्थान शिक्षा नगरपालिका विभाग की झांकियों को संयुक्त रूप से दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान कन्याशिक्षा परिसर, द्वितीय स्थान उत्कृष्ट विद्यालय तथा तृतीय सेंटफ्रांसिस स्कूल को दिया गया। कार्यक्रम में बालिका प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में अग्रणी स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 10 वी की 17 एवं कक्षा 12 वी की 19 छात्राओं को प्रात्साहन राशि का वितरण भी किया गया।
बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया विषेश मध्यान्ह भोजन
सिवनी 26 जनवरी 24 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिंघल के साथ ही सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, विधायक दिनेश राय, आलोक दुबे, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित एमएलबी स्कूल पहुंचे जहां सबसे पहले स्कूल स्टाफ के द्वारा सभी अधिकारियो जनप्रतिनिधियो का स्वागत किया गया जिसके बाद कलेक्टर एसपी ने बाकायदा नल में हाथ धोकर स्कूल में विषेश प्रकार के मध्यान्ह भोजन करने से पहले षांति पाठ श्रवण कर विधिवत तरीके से सभी ने बच्चों के साथ विषेश मध्यान्ह भोजन किया इस अवसर पर डीईओ एसएस कुमरे के अलावा एमएलबी स्कूल की प्राचार्या के अलावा अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।