सिवनी – दिन शुक्रवार, दिनांक 26-01-2024 को प्रातः 07,00 बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल परिसर सिवनी मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम नगझर स्थित जिला जेल परिसर सिवनी मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जिसके बाद जेल के मानस भवन मे गणतंत्र दिवस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शिरकत कर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलित व नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत जेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदी भाईयों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन का शाल, श्रीफल भेंटकर फूल मालाओं से आत्मीय स्वागतोपरांत अतिथि स्वागत गीत सहित देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर हुकुम सिंह आर्मो जेल अधीक्षक, अजय वर्मा उपअधीक्षक, डा. शुभम शिवहरे, कैलाश निवारे निरीक्षक, संदीप उइके, संकेत विक्की शिवहरे विधायक विधायक प्रतिनिधि, अहफाज खान जी विधायक प्रतिनिधि, असलम मिर्जा जी संदीप ठाकुर जी पत्रकार, सुरेन्द्र बघेल सहित अनेक गणमान्य जन एवं जिला जेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन बारापत्थर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08,00 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस पावन अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों देवतुल्य जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।








