सिवनी पुलिस लाइन में विजयादशमी पर परंपरागत शस्त्र एवं वाहन पूजन संपन्न, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया रहे उपस्थित
सिवनी – 20 अक्टूबर 2026 विजयादशमी के पावन पर्व पर आज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन सिवनी में परंपरा और उत्साह के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान से मां काली, शस्त्रों और वाहनों की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन कर जिले में सुख, शांति, समृद्धि एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कामना की। धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार विजयादशमी पर शस्त्र पूजन शक्ति, साहस, विजय और अपने कर्तव्यों के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक माना जाता है। पूजन के पश्चात पुलिस विभाग के उपयोग में आने वाले वाहनों की भी विधिवत पूजा की गई।

इस गरिमामयी अवसर पर नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा सहित एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम, एसडीओपी घंसौर श्रीमती रीना पाण्डेय, एसडीओपी महिला सेल नवीन जैन, प्रशिक्षु डीएसपी सचिन मोहनिया, रक्षित निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







