सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास से एमडीएमए पाउडर के साथ दो युवकों को पकड़ा गया।
पुलिस को 12 नवम्बर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त होती है कि छिंदवाड़ा रोड बायपास ब्रिज के पास दो युवक काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से एमडीएमए पाउडर लेकर बिक्री की फिराक में मौजूद हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान मोहम्मद जैद खान के कब्जे से ’4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर’, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000 है, बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 70,000 है, विधिवत जप्त की गई। जिस पर थाना कोतवाली में ’अपराध क्रमांक 981/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट’ के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस द्वारा आरोपियो के पास से जप्त की गई सामग्रियों में 4.68 ग्राम एमडीएमए पाउडर – कीमत लगभग ₹15,000 -दूसरा बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल – कीमत लगभग 70,000/- ऐसा
’कुल जप्त मशरूका – 85,000 /-’बताया जा रहा है।
’गिरफ्तार /अभिरक्षा में लिए गए व्यक्ति -’
- मोहम्मद जैद खान, पिता मजीद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी तालाब की पार, सूफी नगर, गांधी वार्ड, सिवनी।
- एक विधि उल्लंघनकारी बालक।
’सराहनीय भूमिका -’ निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राजेश शर्मा, प्र.आर. मुकेश गोंडाने, प्रदीप चैधरी, सौरभ ठाकुर, आर. पारस तुरकर, रोहित रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।







