पौंडी में आयोजित विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता में पहुंचकर पहलवानों का बढ़ाया उत्साह’
’सिवनी’- 12 नवम्बर 2026’ को बंडोल पौडी में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन रखा गया जिसमें क्षेत्र के छोटै बडे सभी पहलवानो को आमंत्रित किया गया। जहां पहलवानो ने अपने दांव पेंच का परिचय देते हुए प्राचीन अखाडे की परम्परा को कायम रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन विशाल क्षेत्रीय गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन’ ने ग्राम पौंडी में आयोजित विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता में शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया तथा दंगल प्रेमियों का पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिवादन किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन’ ने अखाड़े में अपनी प्रतिभा, दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही श्री राय ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि एवं उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन’ का शाल, श्रीफल भेंटकर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं दंगल मैदान में उपस्थित कुश्ती प्रेमियों और दर्शकों का श्री राय ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय अभिवादन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, दंगल प्रेमियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।