सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सिवनी श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बंडोल उप निरी. मनोज कुमार जंघेला द्वारा थाना क्षेत्र में तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।
’घटना का संक्षिप्त विवरण -’दिनांक 06 नवम्बर 2026 को प्रार्थी राजेश बघेल निवासी चोरगरठिया, थाना बंडोल ने रिपोर्ट लेख कराया कि अज्ञात चोर द्वारा इसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी कर ले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध ’अप.क्र. 431/26, धारा 331(4), 305(ं) बीएनएस’ का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपीगण (1) समीर खान (2) राजकुमार डेहरिया (3) अजय सल्लाम को अभिरक्षा में लेकर वैज्ञानिक रीति एवं हिकमत अमली से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया एवं उनके कब्जे से चांदी की दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, नगदी 2,000/ – एवं घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन क्रं. डच्22स्1101 जप्त किया गया। बाद आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उक्त तीनों शातिर चोरों को जिला जेल निरुद्ध कराया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों के पूर्व से चोरी के अपराध होना पाए गए।
’जप्ती – चांदी की दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया – नगदी 2,000/- एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक डच्22स्1101 – ’कुल मशरूका कीमती 5,22,000/-’
’गिरफ्तार आरोपी – 1. समीर खान, पिता इशाक खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, टपरा मोहल्ला, सिवनी 2. अजय सल्लाम, पिता दीपक सल्लाम, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, टपरा मोहल्ला, सिवनी

  1. राजकुमार डेहरिया, पिता आनंद डेहरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, टपरा मोहल्ला, सिवनी
    ’सराहनीय भूमिका -’ थाना प्रभारी बंडोल उप निरी. मनोज कुमार जंघेला, सउनि. राजेन्द्र ठाकुर, प्र.आर. 524 रजनीकांत, प्र.आर. 464 नौशाद, प्र.आर. 834 सतेन्द्र, आर. 196 राहुल, आर. 628 इंद्रभान।