सिवनी – ’डी पी सी , एस एस सी,श्रीराम ग्रुप के संस्थापक देवलोकी परम श्रद्धेय बाबूजी स्व-श्री डी पी चतुर्वेदी जी की जन्म जयंती पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन दिनांक 5/3/24 (दिन मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से डी पी चतुर्वेदी महाविद्यालय परिसर बारापत्थर में आयोजित है। ब्लड डोनेशन एक मानवीय परंपरा के साथ साथ किसी व्यक्ति को नया जीवन देकर उपकृत करना है।इससे बड़ा कोई और कार्य इस धरा पर नहीं है।अतः संस्थान के चेयरमैन डॉ के के चतुर्वेदी ने सभी छात्रध्छात्राओं ,स्नेही जनों से इस महापर्व का हिस्सा बनने की अपेक्षा की है।’







