सिवनी – मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश में अपराधो की रोकथाम एवम समाज में लोकशांति स्थापना के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में प्रत्येक संभाग स्तर पर समस्त जिलों के प्रत्येक थाना क्षेत्रों में रविवार 3 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे की अवधि में प्रदेश के गणमान्य नागरिकों ,प्रबुद्धजनो , जनप्रतिधिगण,विभिन्न व्यवसाय से जुड़े नागरिक जेसे डॉक्टर ,अधिवक्ता ,शिक्षाविद,समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों के मध्य पुलिस द्वारा ’जनसंवाद’ कार्यक्रम के आगे आयोजन किए जाने के निर्देश माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर सक्सेना जी के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिलों के पुलिस महानिरीक्षको को दी गई, इसी तारतम्य में जबलपुर रेंज आईजी आईपीएस श्री अनिल सिंह कुशवाह एवम जोन डीआईजी आईपीएस श्री सचिन अतुलकर जी के मार्गदर्शन मे सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सिंह के नेतृत्व मे सिवनी जिले की समस्त 20 पुलिस इकाइयों जिनमे कोतवाली, डूंडा सिवनी, लखनवाड़ा,बंडोल,महिला थाना,परिवार परामर्श केंद्र, बरघाट, अरी, कुरई,केवलारी,कान्हीवाड़ा,घंसौर,लखनादौन, धूमा,आदेगांव,छपारा, किंदरई, उगली, धनौरा आदि में आज दिनांक 3 मार्च 2024 रविवार के दिन जिले के समस्त थाना प्रभारी गण ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत समस्त अनुविभागीय अधिकारीगण के नेतृत्व में अपने अपने थाना क्षेत्र के शासकीय एवम सार्वजनिक संस्थानों सिंहवाहिनी मंदिर सिवनी, मिडवे लॉन लखनवाड़ा,राजपूत मैरिज लॉन बंडोल,समुसायिक्त भवन उगली,रानी अवंती बाई मंगल भवन लखनादौन,ग्राम बंजारी ,परिवार परामर्श केंद्र सिवनी आदि में आमजन से ’जनसंवाद’ के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए , जिनमे सहभागी क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ,प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधिगण ,चिकित्सक गण,अधिवक्ता,इंजीनियर,शिक्षाविद ,व्यापारी गण,समाजसेवी गण द्वारा अपनी सक्रिय सहभागिता दी गई, साथ ही पुलिस द्वारा आम जन के मध्य जनसंवाद के माध्यम से जन सुरक्षा के मुद्दों से जुड़ी जनसमस्याएं भी सुनी गई , साथ ही आमजन से अपराधो की रोकथाम के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए गए , प्रमुख जनसंवाद कार्यक्रमों में थाना कोतवाली परिसर के आयोजन में स्वयं पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे,साथ ही पुरुषोत्तम मरावी अनुविभागीय अधिकारी सिवनी, सतीश तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली शामिल रहे, पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह द्वारा आमजन से अपेक्षा की गई की बेबाक होकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखे, पुलिस आपकी हमदर्द है, दिन रात हर पल आपके साथ है, पुलिस द्वारा हर स्तर पर आपकी सुनवाई की जावेगी, साथ ही पुलिस कप्तान द्वारा आमजन से पुलिस से की जाने वाली अपेक्षाओं के संबंध में भी जनचर्चा की, आम नागरिकों ने इस जनसंवाद कार्यक्रम में मुखर होकर अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि सिवनी नगर में सर्वप्रमुख ट्रैफिक की समस्या पर ज्यादा बाते हुई जिसमे बस स्टैंड उर्दू स्कूल के पास,सब्जी मार्केट के पास पार्किंग की कठिनाई दूर होना चाहिए, युवा वर्ग में नशीले पदार्थो के सेवन पर अंकुश लगे,नाबालिग बच्चों के वाहन चालन पर अंकुश हो, बावरिया रोड ,मानेगांव तरफ संध्याकाल में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, बुलेट पर फटाखा ,बिना साइलेंसर के वाहन की आवाज पर चालान हो, बाइक स्टंट पर चालान हो, अनेक महिला पुरुष द्वारा अपने सुझाव व समस्याएं पुलिस कप्तान के समक्ष रखी,उक्त जनसमस्याओं को अतिशीघ्र निवारण करने उनके व्यवहारिक निराकरण करने हेतु सिवनी एसपी द्वारा आमजन को आश्वस्त भी किया गया, एक अन्य जनसंवाद कार्यक्रम में सिवनी नगर में ही महिला थाना सिवनी की ओर से नगर के प्रमुख स्थल सिंह वाहिनी मंदिर ,बारापत्थर क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद में आमजन के मध्य उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा प्रदीप वाल्मीकि,सुश्री संदीपिका ठाकुर महिला थाना प्रभारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, बरघाट अनुभाग में एसडीओपी ललित गठरे,केवलारी अनुभाग में आशीष भराढ़े, घंसौर अनुभाग में सुश्री नम्रता सोंधिया सहित लखनादौन अनुभाग में एसडीओपी अपूर्व भलाबी द्वारा अपने अपने अनुभाग में सक्रिय होकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कराए गए, इस तरह से सम्पूर्ण सिवनी जिले में आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में महिला वर्ग से लगभग 245 एवम पुरुष वर्ग से लगभग 1118 सहित कुल 1363 आमजन ने बड़ी संख्या में जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी ,पुलिस की इस अभिनव पहल की आमजन द्वारा जिले भर में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।