-: प्रेस नोट :-
सिवनी – पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 13/03/24 को दौरान भ्रमण के शहर के विभिन्न स्थानों पर सट्टा खिलाने वाले 06 आरोपियों पर रेड कार्यवाही कर धारा 4(क) म.प्र. पब्लिक गेम्ब्लिंग एक्ट एवं 109 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस मामले मे मनोज बघेल पिता शिवनाथ बघेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम घोंटी थाना बंडोल सिवनी,सेवकराम सनोडिया पिता रामनाथ सनोडिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम पुलिस कालोनी नगझर सिवनी,मनोज साहू पिता रिख्खीराम साहू उम्र 36 साल निवासी सडक मोहल्ला ग्राम ढेकी थाना लखनवाडा,अखिलेश पिता बलराम चौधरी उम्र 40 साल निवासी लोनिया थाना कोतवाली सिवनी,संजीव प्रजापति पिता झाडू प्रजापति उम्र 45 साल निवासी गणेश चौक कहारी मोहल्ला गुरूनानक वार्ड सिवनी,लता कुल्हाड़े पति धनीराम कुल्हाड़े उम्र 45 साल निवासी कर्वे कालोनी सिवनी इनसे पुलिस को सट्टा पर्ची, डाट पेन, कार्बन, कुल नगदी रकम 4010 रूपये मिला जिसे जप्त किया गया है!







