सिवनी – अभी गर्मी प्रारंभ ही हुई है और जलसंकट नगर समेत जिले में छा गया है इसी क्रम में जलसंसाधन विभाग की पोल भी खुल गई जहां डंका पीटा जा रहा है कि हर गांव में पानी की टंकी बनाई जा रही है हर घर में पानी पहुचं सके जिसके लिए पाईप लाईन भी बिछाई जा रही है लेकिन ये सारे वादे झूठे साबित जब हो गए जब लखनादौन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम बाम्हनवाडा ग्राम पंचायत गोल्हिया की सैकडो महिलाओ ने कलेक्टेªट कार्यालय आकर अपना दुखडा कलेक्टर को सुनाते हुए आवेदन में बताया कि हमारे गावं में हम निस्तार का पानी दो किलोमीटर दूर से लाते है जहां हमारे गांव में पानी की टंकी भी नही बनी है आगे ग्रामीणो ने पानी नही तो वोट नही की बात भी की आगे ग्रामीणो ने बताया कि हमारे ग्राम बाम्हनवाडा में भीषण पेयजल की समस्या हो रही है जबकि हम सभी को लगभग दो-तीन किलोमीटर दूरी से पानी लॉकर अपना गुजारा करना पड रहा है ग्राम में पिछले कुछ साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा नल जल योजना की पाइप लाईन बिछाई गई थी जो आज भी प्रारंभ नहीं हो सकी है जबकि ठेकेदार द्वारा पाइप लाईन विस्तारीकरण के नाम से लाखो रूपए की राशि निकाल ली गई है हमारे गांव के बच्चे बूढे एवं जवान सभी पेयजल समस्या से भारी परेशान है जबकि गांव में एकमात्र कुआं है जिसकी साफ सफाई कई वर्शों से नहीं की गई है जिससे हम सभी ग्रामवासी मजबूर दूषित पानी पीने को मजबूर है। आगे ग्रामीणो ने कलेक्टर से जल्द से जल्द े गांव में नल जल योजना की पाइपलाईन से पेयजल व्यवस्था कराई जाने एवं ग्राम में कुंए की सफाई करा कर नए स्तर से पेयजल व्यवस्था की किए जाने की मांग की है।







