सिवनी – पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान जिले में सार्वजनिक खुले स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही हेतु आदेश किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी के नेतृत्व में लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 08/04/2024 को शहर के विभिन्न स्थानो जैसे कहचरी चैक, दलसागर, ज्यारतनाका से 10 आरोपीयो को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकडा गया आरोपियो का डाक्टरी मुलाहिजा कराकर आरोपियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिन पर प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय चालान पेश किया जावेगा।







