सिवनी – गुरूवार को नगर के कंन्ट्रोल रूम में प्रेस को संबोधित करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने बताया कि दिनांक 19/06/2024 को जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने के उददेश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो जिसमें थाना धूमा के ग्राम गरघटिया चिंटा नाला जामुन झीर के जंगल में 28 चैकी सुनवारा थाना धनोरा के ग्राम पिंडरई बैन गंगा नदी के कुरकू घाट में 22 चैकी पलारी बैन गंगा नदी देवघाट में 07 की संख्या में मृत गौवंश जिसके बाद दिनांक 21/06/24 को थाना धनोरा ग्राम कड़वे थावरी पास भसूडा नाले के पास 08 की संख्या में मृत गौवंश पाए जाने से थाना धूमा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
मामले की गंभीरता को भाॅपते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते मुखबिर को सक्रिय किया गया और संदेहियों की धर पकड प्रारंभ की गई जिसके बाद घटना में शामिल वाहिद खान एवं अन्य 06 आरोपियों की जानकारी प्राप्त होने पर अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला स्तर पर गठित टीमो को वाहिद को ढूंढकर हिरासत में लेने हेतु तत्काल निर्देश दिए गए।
पुलिस टीमों द्वारा मामले को देखते हुए फरार हुये वाहिद को हिरासत में लेकर जब कडाई से पूछताछ की गई जिसने जिले के विभिन्न क्षेत्रो में गौवंशो की हत्या में शामिल होना स्वीकार कर पुलिस को बताया कि नागपुर के इसरार पिता मंजूर अहमद द्वारा गाय बैलों का वध करने के लिए गाय बैलो की व्यवस्था करने के लिए बोला था जिसके बदले में अच्छी खासी रकम देने की बात की गई थी आरोपी ने आगे पुलिस को बताया कि कि इसरार के नागपुर के साथी गाय बैल का वध करने 17/06/2024 की शाम सिवनी पहुंच जायेंगे तुम उनकी हर संभव मदद करना। वाहिद ने बताया कि इसरार ने वाहिद के अलावा सिवनी जिले के ग्राम ग्वारी चैकी पलारी के सना उर रहमान (अल्फाज खान), ग्राम खैरी थाना कान्हीवाड़ा के अब्दुल करीम एवं बादलपार चैकी के रफीक खान को भी पैसे देकर गाय बैल की व्यवस्था करने को कहा है।
वाहिद के बताये अनुसार उक्त तीनों को हिरासत में लेकर जब कडाई से पूछताछ की गई जिसके बाद नागपुर वाले इसरार द्वारा पैसा देकर गाय बैलो की व्यवस्था करने एवं इसरार के नागपुर के साथियों द्वारा सिवनी आकर गाय बैलो का वध करने की बात की पुष्टि की है।
आरोपियो के नागपुर के साथियों की तलाश के लिए पृथक से टीम बनाई गई और लगातार प्रयास करने एवं मुखबिरों की मदद से इसरार को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की गई तब इसरार ने गौवंशो का वध करने की योजना बनाना स्वीकार कर बताया कि उसने 17/06/2024 को गाय बैलो का वध करने के नाम पर पैसा कमाने की योजना बनाई थी तथा सिवनी जिले में अलग अलग स्थानो पर मृत मिले गौवंशो का वध में उसकी संलिप्तता है।
इसरार ने आगे पुलिस को बताया कि उसने पैसे देकर अपने नागपुर के साथी वकील, कलंदर, मोईनउददीन, वसीउल्लाह, मोईनददीन, अब्दुल अजीज एवं रफीक की सहायता से सिवनी में गौवंशो का वध कराया। इसरार ने अपने उक्त साथियों को नागपुर से अब्दुल अजीज की टवेरा गाडी क्रमांक एमएच 31 सीएस 0962 से सिवनी भिजवाया था एवं सिवनी के वाहिद, सना उर रहमान, अब्दुल करीम एवं रफीक खान द्वारा गांव के कुछ लोगो की मदद से नागपुर से इसरार द्वारा भेजे गये व्यक्तियों की गाय बैलो का वध करने में मदद की गई। इसरार के बताये अनुसार वकील, कलंदर, मोईनउददीन, वसीउल्लाह, मोईनददीन एवं रफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने पैसे कमाने के लिये गाय बैलो का वध करने की बात स्वीकार की।
विवेचना के दौरान धूमा, सुनवारा, पलारी के दर्ज अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना में गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुछ इस प्रकार है थाना धूमा के अपराध क्रमांक 214/2024 में गिरफ्तार आरोपी – 1. इसरार पिता मंजूर अहमद 2. वाहिद पिता मजीद खान निवासी ग्राम ग्वारी पलारी थाना केवलारी 3. शादाब खान पिता इसराइल खान निवासी ग्राम ग्वारी पलारी थाना केवलारी 4. अब्दुल अजीज पिता मोहम्मद इदरिस 5. वसीउल्ला अब्दुल लतीफ अंसारी 6. मोहम्मद वकील अहमद पिता वली अहमद 7. मोइनुद्दीन पिता मोहम्मद इसराइल 8. मोइनुद्दीन पिता सलाउद्दीन अंसारी 9. निसार अहमद उर्फ कलंदर पिता हाजी बहुद्दीन अंसार 10. रफीक अहमद वली मोहम्मद निवासी महात्मा फुले नागपुर 11. रफीक पिता अहमद खान निवासी बादलपार चैकी 12. अब्दुल करीम पिता अब्दुल हन्नान निवासी ग्राम खैरी थाना कान्हीवाडा 13. संतोष करवेती पिता बृजलाल करवेती निवासी ग्राम गर घटिया थाना धूमा 14. रामदास उइके पिता महेंद्र उइके उर्फ करिया 15. अनिल पड़वार पिता किसन पडवार निवासी पुतर्रा धूमा
चैकी पलारी थाना केवलारी के अपराध क्रमांक 271/2024 में गिरफ्तार आरोपी -सना उर रहमान पिता अब्दुला निवासी ग्राम ग्वारी थाना केवलारी , इरफान पिता फैज मोहम्मद निवासी खैरी थाना केवलारी , अहसान पिता इरफान मोहम्मद निवासी खैरी थाना केवलारी थाना धनौरा के अपराध क्रमांक 216/2024 में गिरफ्तार आरोपी – प्रहलाद पिता मानकलाल पंद्रे निवासी कडवे थांवरी थाना धनौरा , वीरसिंह पिता चैतलाल काकोडिया निवासी कडवे थांवरी थाना धनौरा ,मुंशीलाल पिता धरमसिंह पंद्रे निवासी कडवे थांवरी थाना धनौरा ,सोनू ऊर्फ इतुआ पिता चोपसिंह धुर्वे निवासी सालीवाडा मुनीर थाना धनौरा
थाना धनौरा के अपराध क्रमांक 211/2024 में गिरफ्तार आरोपी – वाहिद पिता मजीद खान निवासी ग्राम ग्वारी पलारी थाना केवलारी जिला सिवनी शादाब खान पिता इसराइल खान निवासी ग्राम ग्वारी पलारी थाना केवलारी जिला सिवनी
इस पूरे मामले में अति. पुलिस अधीक्षक जी. डी शर्मा के मार्गदर्शन में अनु. अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी, अनु. अधिकारी पुलिस केवलारी आशीष भराडे, थाना प्रभारी धूमा उनि सतीश उईके, थाना प्रभारी केवलारी निरी चैनसिंग उईके, थाना प्रभारी डूंडासिवनी निरी किशोर वामनकर, चैकी प्रभारी पलारी उनि राजेश शर्मा, थाना प्रभारी धनौरा उनि डी.आर. शरणागत, चैकी प्रभारी सुनवारा सउनि लूपेश राहंगडाले एवं उपनिरीक्षक निकेतन किलेदार थाना तहसील नागपुर, सिवनी के प्र.आर. योगेश ठाकुर, शेखर बघेल, आर. यशपाल उइके, शंभू ठाकुर (थाना तहसील नागपुर), आईजी कार्यालय जबलपुर से आर. प्रीतम एवम थाना डूंडासिवनी से सैनिक मो. वकील खान, सायबर सेल सिवनी का सराहनीय योगदान रहा।