जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बैतुल के कार्यकारिणी सदस्य भी है सुजीत जैन


सिवनी – जनजातिय कार्य विभाग केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का नगरागमन हुआ इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बैतुल कार्यकारिणी सदस्य सुजीत जैन के निज निवास पर भव्य स्वागत भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया। मंत्री जी के आगमन पर भाजपा कार्यकताओ में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिली इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने अतिशबाजी के साथ पुष्पहारो से उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद सुजीत जैन के गृह निवास पर परिवारजनो के द्वारा आत्मीय भेंट की गई। जिसके बाद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले,अशोक टेकाम,नरेन्द्र गुडडु ठाकुर,दीपक नगपुरे,शुभम राजपूत के अलावा अन्य पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से भेंट की।