सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ( भापुसे ) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने, रखने व बेचने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है उक्त आदेश के पालन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं एसडीओपी घंसौर सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वालो पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस थाना धनौरा द्वारा कार्यवाही की जा रही है दिनांक 13/11/2024 को मुखबीर से सूचना मिलने पर ट्रक आयशर क्र. एमएच 40 सीडी 9398 को घेराबंदी कर पकडा गया जिसमें गांजा जैसी बदबू आने पर ट्रक में उपस्थित चालक मकबूल पिता वहीद खान उम्र 45 साल निवासी न्यूटन थाना परासिया जिला छिंदवाडा से पूछताछ करने पर गांजा सुनवारा में सुनील लखेरा द्वारा कार क्र. एमपी 20 सीजे 5623 में आने पर देना बताया जो सुनील लखेरा निवासी सुनवारा के घर दबिस देने पर घर में महिलाए उपस्थित मिली पुरुष फरार हो गये घर में खडी कार क्र. एमपी 20 सीजे 5623 को चैक करने पर गाडी में 80 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीबन 800000 – रूपये है। जो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गयी एवं थाना धनौरा मे अपराध क्रं. 364/24 धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त आरोपी मकबूल पिता वहीद खान उम्र 45 साल निवासी न्यूटन थाना परासिया जिला छिंदवाडा को गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया प्रकरण के अन्य आरोपी सुनील पिता ओमकार पटवा ( लखेरा ) निवासी सुनवारा थाना धनौरा एवं अन्य फरार बताया जा रहा है। जिस वाहन में सामग्री जप्त की गई उसमें गाॅजा 80 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत आठ लाख रूपये और वाहन आयशर ट्रक जिसका नंबर एमएच 40 9398 एवं कार क्रंमाक एमपी 20 सीजे 5623 बताया जा रहा है।
इस मामले में थाना प्रभारी डूंडासिवनी नि.किशोर बामनकर, थाना प्रभारी धनौरा उनि. मनीष बंसोड, उनि अर्पित भैरम, उनि रूकसार बानो, चैकी प्रभारी सुनवारा सउनि मुकेश उपाध्याय, सउनि मानसिंह मरावी, प्रआर 235 दशरथ पटैल, प्रआर 298 गोविंद धुर्वे, प्रआर 366 शेखर बघेल, प्रआर 450 मुकेश गोडाने, आर 01 अंशुमन राजपूत, आर 520 विवेक बातरे, आर 699 सीताराम जावरे, आर 472 देवेश चैधरी, आर 713 भानू कटरे, आर 227 रूपसिहं मरावी, आर 711 राहुल सवाई, आर 692 रामानंद चैरिया, आर 612 सतेन्द्र प्रजापति, से 25 समन सिंह उइके का योगदान सराहनीय रहा।