सिवनी – आपने अभी तक दबंग तो बहुत से सुने होंगे लेकिन दबंग लेडी नही सुना होगा जिससे गाॅव के लोग इतने परेशान हो जाये कि उन्हे उसे गाॅव से बाहर निकालने एकजुट हो मोर्चा खोलना पडे और ग्रामसभा का आयोजन होकर एकमत से यह फैसला लिया जाये कि इसे गाॅव से बाहर निकाला जाये ऐसा ही एक शिकायत लेकर ग्राम भेडा ग्राम पंचायत गोल्हिया जनपद पंचायत घंसौर के लोगो ने आकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए बताया कि ग्राम में एक महिला ग्यारसीबाई जो कि कुछ वर्षो पहले बाहर से आकर निवास कर रही है जो कि आबादी की भूमि जिसका खसरा नंबर 117,138 पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रही है जिसके बाद दिनाॅंक 18 नवम्बर 2024 को उक्त महिला के द्वारा बाहर से गंुडे बुलवाकर ग्राम के ही राधेश्याम बलराम लोधी को ग्राम के लोगो के सामने मारपीट करवाई और ग्रामवासियो को धमकी दी कि अगर किसी ने बोला तो 376 का मामला बनवाकर फसवा दूंगी तथा अभी तक ग्राम के कई लोगो को 354 में फंसा चुकी है। इसलिए ग्रामीणो का कहना था कि हमने निर्णय लिया है कि उक्त महिला को ग्राम से तत्काल हटाया जाये जिसका मकान जेसीबी से गिराया जाये क्योकि उक्त महिला के उपर ग्रामीणो ने एक और गंभीर आरोप मढते हुए बताया कि उक्त महिला गर्मी के दिनो में तस्करी का भी काम करती है। इसके अलावा ग्रामीणो का यह भी कहना था कि उक्त महिला से ग्रामीणो में दहशत का माहौल इस बात को लेकर बना हुआ है कि वह कभी भी किसी भी मामले किसी को भी फॅसा सकती है अब आगे देखना होगा कि पुसिल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।








