थ्सवनी ( संवाददूत ) – डूंडासिवनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गॉंजा विधिवत जप्त कर 2 आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया इस मामले में पुलिस ने गॉंजे की अनुमानित लागत 1 लाख रूपये बताई जा रही है। जिसके साथ एक टाटा ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 9573 जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है इस मामले में जीशान खॉं पिता सकील खॉ उम्र 23 वर्ष वार्ड नं.11 अयोध्या बस्ती बरघाट थाना बरघाट जिला सिवनी एवं दूसरा पवन ब्रम्हे पिता रविन्द्र ब्रम्हे उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं.07 मोमिनपुरा बरघाट थाना बरघाट जिला सिवनी का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान व कार्रवाई हेतु आदेश जारी किया गया जिसके परिपालन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुरूषोत्तम मरावी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओमेश्वर् ठाकरे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई इस कार्य में उपनिरिक्षक अर्पित भैरम,बालकृष्ण निगम,देवेन्द्र जायसवाल,राकेश ठाकुर,शेखर बघेल,मुकेश कुमार गौडाने,मनोज मरावी ,विवेक बाथरे,सुशील मरावी जितेन्द्र बघेल संजय भलावी सुनील बरखे चंद्रदीप हिवारे वकील खान का योगदान सराहनीय रहा।