डीपीसी रोल माॅडल एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया वाषिकोत्सव

294

देशभक्ति और भारतीय संस्कृति को एक मंच पर दर्शाया गया
सिवनी – नगर के ड्रीमलैंड सिंटी स्थित सीबीएसई संबध डीपीसी रोल माॅडल एक्सीलेंस स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जहां से शिक्षित होकर विद्यार्थी आज देश विदेश में अपनी सेवाये देते हुए अपने जिले का नाम रौशन कर रहे है कहते है किसी भी कार्य के पीछे एक महान व्यक्ति का हाथ होता है इस संस्था की नीव स्व.श्री डी.पी.चतुर्वेदी एक शिक्षाविद और प्रकांड विद्वान सुंदर व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे इसके अलावा इन्होने शिक्षण संस्थान के रूप में 25 वर्ष पूर्व रोपा गया वह बीज आज विशाल अक्षयवट बन चुका है जिसकी एक ब्रांच सीबीएसई से संबंध डीपीसी रोल माॅडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीमलैंड सिटी में देश भक्ति भारतीय संस्कृति को प्रर्दशित करता यह कार्यक्रम दर्शको के रूप में अभिभावको ने खूब पसंद किया नन्हे – नन्हे बच्चो ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह दर्शाता है कि यहा इन बच्चो को दी जाने वाली शिक्षा उत्तम दर्जे की है जहां बच्चे शिक्षा के साथ विद्यार्थियो का शारीरिक एवं मानसिक विकास के कार्यक्रम भी चलाये जाते है जिससे बच्चे स्वस्थ्य रह रह सके। कार्यक्रम के बीच – बीच में शाला के चेयरमैन द्वारा बच्चो को प्रतिक चिन्ह प्रमाण पत्र और मैडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन भी किया जा रहा था इस अवसर पर अतिथियो का सम्मान भी किया गया।

मनुष्य कितना भी बडा क्यो ना हो जाये लेकिन जब हम किसी के यहा जाते है और हमे जो वहा जाकर खुशी हमें प्राप्त होती है वह दर्शाता है कि सामने वाले ने अपने जीवन में क्या कमाया है और हमें क्या प्राप्त हो रहा है इस संस्था और यहा के प्रबंधन की यह विशेषता है। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के संपूर्ण शिक्षक – श्क्षििकाओ के अलावा मार्गदर्शक के रूप में शाला के चेयरमैन के.के चतुर्वेदी एवं डाक्टर अमीता चतुर्वेदी का योगदान रहा। इसके अलावा हर कार्यक्रम में हर छोटे बडे सभी का योगदान होता है कार्यक्रम के अंत में शाला के चेयरमैन चतुर्वेदी सर ने सभी का आभार माना।