जिले के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम का होगा आयोजन

168

युवा दिवस” के रूप में मनाया जायेगा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस

जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में होगा

सिवनी 10 जनवरी 25/ शासन के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन “युवा दिवस” के अवसर रविवार 12 जनवरी को जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन प्रातः 09:00 से 10:30 तक किया जायेगा।

            उन्होंने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्रांगण में सम्पन्न किया जायेगा। सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम में छात्र-छात्राऐं, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी, वालेनटियर एवं संस्था के एन.सी.सी. तथा स्काउट दल के छात्र-छात्राऐं सहभागिता करेंगे। आयोजित होने वाले कार्यक्रम को आकाशवाणी के माध्यम से प्रातः 9.30 बजे से 10.15 बजे तक राष्ट्रगीत वंदेमारतम्, स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, माननीय मुख्यमंत्री जी का रिकॉर्डेड संदेश तथा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का प्रसारण होगा। संपूर्ण कार्यक्रम विविध भारती केन्द्र से शासन के द्वारा प्रसारित पल-प्रतिपल कार्यक्रम अनुरूप सम्पन्न होगा। एस.एस. कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने जनसामान्य से सूर्य नमस्कार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।