अवैध गौमांस के परिवहन मामले में एक आरोपी गिरफतार दूसरा चकमा देकर फरार

225

कोतवाली पुलिस की अवैध गौमांस के परिवहन पर ठोस कार्यवाही
( एक क्विंटल से अधिक गौमांस एक जुपीटर वाहन सहित जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार )
आरोपी अतीक खान थाना कान्हीवाड़ा क्षेत्र में गौमांस परिवहन में था वांटेड
सिवनी – जिला गौवंश एवं गौमांस परिवहन हेतु संवेदनशील है जिसमें पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता लगातार ना केवल संवेदनशील है अपितु कार्यवाही हेतु सख्त हैं। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस के व्दारा पूर्व में भी कई बड़ी कार्यवाहियां की जाती रही है।


इसी तारतम्य में आज दिनांक 09 जनवरी .2025 को कोतवाली पुलिस को खबर मिलती है कि एक वाहन से दो लोग गौमांस परिवहन कर रहे है जिसके बाद पुलिस हरकत में आती है और अपना सूचना तंत्र और मजबूत करती है इसके अलावा पुलिस अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए जैसे ही कटंगी नाका रोड तरफ एक जुपीटर वाहन के चालक के उपर शक होने वार उसका पीछा किया जाता है जिसका पीछा करने पर गौमांस तस्करों द्वारा वाहन रोकने पर भी नहीं रोका जा रहा था जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा जाता है कि पुलिस के रोकने पर यदि नही रूक रहे तो थाना कोतवाली एवं थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा आपसी तालमेल व घेराबंदी कर गाडी का पीछा किया जाता है जिसके बाद पीछे बैठा एक व्यक्ति पुलिस का पीछा करने पुलिस को चकमा देकर भाग खडा हुआ जिसके बाद पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए स्कूटी के चालक को रोककर पूछताछ की एवं जुपीटर वाहन में रखी हुई बोरीयों के संबंध में पूछा गया तो पकडे गए आरोपी ने बोरियो में गौमांस का भरा होना बताया जिसके बाद बारिकी से चैक करने पर वाहन के सामने दो बोरीयों में एवं डिक्की के अंदर भी पूर्णतः भरा हुआ गौमांस होना पाया गया पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई की पुलिस को चकमा देकर भागने वाला आरोपी नासिर खान पिता सरवन खान निवासी गरीब नवाब मस्जिद के पीछे सिवनी का निवासी पाया गया जो अतीक खान के सहयोग से यह कार्य करता रहा है।

पूछताछ में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि आरोपी अतीक खान 25 दिसम्बर 2024 को थाना कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक एक्सेंट कार से गौमांस का परिवहन करते पाया गया था परंतु पुलिस के पीछा करने पर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था आरोपी थाना कान्हीवाड़ा के गौमांस के प्रकरण में वांछित है।
पूर्व में कोतवाली पुलिस द्वारा सितंबर माह 2024 में एक बड़े कंटेनर में बर्फ से ढका हुआ 25 टन से अधिक गौमांस परिवहन करते जप्त किया गया था जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए थे जिसमें मुख्य आरोपी मुस्ताक खान की गिरफ्तारी बिहार के समस्तीपुर जिले से की गई थी।

इस रेड कार्यवाही के बाद जप्त शुदा गौमांस को अज्ञात जगह नष्ट किया गया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। गौमांस के श्रोत के संबंध में पतासाजी की जा रही है।
इस मामले में अतीक पिता लतीफ खान उम्र 29 साल निवासी घसियारी मोहल्ला नूर मस्जीद के पास एवं नासिर खान पिता सरवन खान उम्र 24 साल निवासी गरीब नवाब मस्जिद के पीछे सिवनी को गिरफतार किया गया एवं एक क्विंटल 9 किलो ग्राम गौमांस, एक जुपीटर वाहन से जप्त किया गया। इस मामले में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, थाना प्रभारी डूण्डासिवनी किशोर वामनकर, सउनि. संतोष बेन, संजय यादव, प्र.आर. शेखर, प्र.आर. संजू, आर. हिमेन्द्र, आर. विक्रम, मुकेश चैरिया, आर. खिलेश्वर, चालक आर. चन्द्रदीप हिवारे का योगदान सराहनीय रहा।