सिवनी – रविवार*, दिनांक *12 जनवरी 2025* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ।सिवनी नगर के बड़ा मिशन स्कूल मैदान मे आयोजित सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह विधायक के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे श्री राय का समिति द्वारा फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मध्य मैदान पर फायनल खेल रही टीमें के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात मैदान के चारों ओर भ्रमणकर खेल प्रेमी दर्शकों का अभिवादन किया। इसके साथ ही विधायक के करकमलों से विजेता एवं उपविजेता टीमों एवं प्रतियोगिता के सहयोगियों को पुरुस्कारों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नरेन्द्र ठाकुर अध्यक्ष प्रतियोगिता समिति, श्रीमती मीना बिसेन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप राय जिला भाजपा उपाध्यक्ष,

आनंद शर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष, शफीक खान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, राजू यादव पार्षद, उर्मिला जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, अखिलेश खेडीकर , अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, अभिषेक दुबे , योगेश राजपूत , काबिज खान , अफरोज खान , रंजीत खरे , आसिफ पटेल , जीशान खान , आशु अग्रवाल , फ़िरदौस ख़ान , अर्पित मिश्रा , अवधेश बघेल , राजा बघेल , मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या खेल प्रेमी दर्शकों की उपस्थिति रही।








