सिवनी – सिवनी की बेटी” हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज का पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी द्वारा भव्य सम्मान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया जिले का परचम’
आज का दिन सिवनी जिले के लिए गौरव का अवसर रहा। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ’महिला अंडर-18 एशिया कप 2026’ में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित करने वाली ’नौशीन नाज’ को सम्मानित किया गया।

शानदार फॉर्म की बदौलत भारतीय महिला टीम ने ’कांस्य पदक’ अपने नाम किया
जापान के काकामिगाहारा में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नौशीन ने पूरे टूर्नामेंट में ’12 गोल’ दागकर टॉप स्कोरर का खिताब जीता। सिंगापुर के विरुद्ध एक ही मैच में ’7 गोल’ दागकर उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इसी शानदार फॉर्म की बदौलत भारतीय महिला टीम ने ’कांस्य पदक’ अपने नाम किया।

मात्र ’9 वर्ष की आयु’ में सिवनी की गलियों से हॉकी का सफर शुरू करने वाली नौशीन
यह सफलता रातोंरात नहीं मिली। मात्र ’9 वर्ष की आयु’ में सिवनी की गलियों से हॉकी का सफर शुरू करने वाली नौशीन ने वर्ष 2021 में ’मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, ग्वालियर’ में प्रवेश लिया और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके नाम पर दर्ज उपलब्धियां, ’एशियन चैंपियनशिप – कांस्य पदक’ ’राष्ट्रीय स्तर – 2 रजत पदक’ ’खेलो इंडिया , 2 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक’, ’अंडर-14 स्कूल नेशनल – 2 स्वर्ण पदक’ ’वेस्ट जोन हॉकी , 2 स्वर्ण पदक’

सम्मान समारोह में ’पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी’ ने कहा
“एक पुलिस अधिकारी के रूप में मैं प्रतिदिन अनुशासन, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा की बात करता हूं। नौशीन इन सभी मूल्यों का जीता-जागता उदाहरण हैं। सिवनी के अभिभावकों और युवाओं के लिए नौशीन की यात्रा प्रेरणा है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। सिवनी जैसे जिले से भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है दृ बस लगन, परिश्रम और सही दिशा चाहिए।”
उनकी आगे की यात्रा में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से नौशीन को आश्वस्त किया गया कि उनकी आगे की यात्रा में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
’नौशीन – सिवनी को आप पर गर्व है। भारत को आप पर गर्व है।’







