केवलारी पुलिस का जुॅआ पर तगडा प्रहार 11.5 लाख के साथ 11 आरोपी गिरफतार
केवलारी एवं थाना नैनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ के निर्देशन में जुआरियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के परिपालन में, ’अति. पुलिस अधीक्षक सिवनी दीपक मिश्रा’ एवं ’एसडीओपी केवलारी आशीष भराडे’ के मार्गदर्शन में थाना केवलारी एवं थाना नैनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई।

ग्राम किमाची, चैाकी छींदा के पास थावर नदी के सरहदी क्षेत्र में पोहप लाल साहू के खेत में दबिश दी
दिनांक 13 जून 2026 को रात्रि 04.15 बजे मुखबिर सूचना पर केवलारी तथा नैनपुर पुलिस बल ने थाना केवलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किमाची, चैाकी छींदा के पास थावर नदी के सरहदी क्षेत्र में पोहप लाल साहू के खेत में दबिश दी। यहां 52 ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते ’11 आरोपियों’ को रंगे हाथों पकड़ा गया जिनमें नरेन्द्र पिता मंगल रैकवार ,आशीष पिता महासिंह ठाकुर ,आशीष पिता दशरथ यादव ,ब्रजेश पिता बसंत भलावी ,सीताराम पिता सुरेश ठाकुर ,अनिल पिता दिलीप नंदा,नीरज पिता रामेश्वर सोनी,जयप्रकाश पिता विजय कुमार चक्रवर्ती ,अरविंद पिता हीरसिंह भलावी ,शेख रिजवान उर्फ गोलू खान पिता शेख शमशीर ,जय चारोली पिता गणेशमल चारोली को गिरफतार किया गया है।

शेख रिजवान उर्फ गोलू खान ने बताया कि धर्मेन्द्र ठाकुर द्वारा जुआ खिलाने के लिए प्रेरित किया गया
पूछताछ में आरोपी शेख रिजवान उर्फ गोलू खान ने बताया कि धर्मेन्द्र ठाकुर द्वारा जुआ खिलाने के लिए प्रेरित किया गया तथा खिलाड़ियों से ‘नाल’ काटकर अवैध धन उपार्जन किया जाता था।

क्या – क्या मिला जुआरियों के पास से
52 ताश के पत्ते, नगद 1,13,240 रुपये ,13 मोबाइल, 1 टवेरा वाहन क्र. डच् 20 ठ। 4891, 5 दोपहिया वाहन – स्प्लेंडर एमपी 51एमए4029, प्लेटिना एमपी51एमजी8874, सीडी डीलक्स एमपी22एमडी5711, बिना नंबर की होंडा साइन, ड्यूक स्कूटी एमपी20एसक्यू1591 ,2 मोबाइल,,एलईडी लाइट, एक्साइड बैटरी, वायर, तिरपाल एवं दरी ’कुल जप्त मशरूका का अनुमानित मूल्य 11,05,240 रुपये’ आॅकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
’सराहनीय भूमिका’
निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलागाम, प्र.आर. 769 देवीसिंह रघुवंशी, आर. 189 संजय देवगडे, आर. 736 दुर्गेश पटेल, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज एवं थाना नैनपुर बल।







