सिवनी – पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी’ द्वारा बालक/बालिकाओं की दस्तयावी हेतु संवेदनशीलता के साथ त्वरित पतासाझी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी और वापस नहीं लौटी
शिकायतकर्ता निवासी केवटी वार्ड, बड़े मिशन स्कूल के पीछे, सिवनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी बहन दिनांक 17 फरवरी 2025 को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी और वापस नहीं लौटी। तलाश पतासाजी के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर थाना कोतवाली सिवनी में गुम इंसान क्रमांक ’14/2025’ कायम कर जांच में लिया गया।

गुमशुदा ने ’जिला अस्पताल रतलाम’ में गर्भावस्था का पंजीकरण कराया है
लगातार संभावित स्थानों पर तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा ने ’जिला अस्पताल रतलाम’ में गर्भावस्था का पंजीकरण कराया है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर दिनांक 12 जून 2026 को जिला रतलाम, दो पत्ती थाना अंतर्गत चैाकी सालाखेड़ी के बजरंग नगर पहुंचकर गुमशुदा महिला को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।

स्नैप चैट के माध्यम से हुई दोस्ती जिसके बाद पहुॅची संजय दसोडी के पास
पूछताछ में गुमशुदा ने बताया कि वर्ष 2025 से इंदौर निवासी ’संजय दसोडी’ से स्नैपचैट के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद वह बिना परिजनों को बताए इंदौर चली गई और संजय दसोडी से विवाह कर पति-पत्नी के रूप में साथ रह रही थी। इस संबंध में परिजनों को अवगत कराकर गुमशुदा को उनके पति संजय दसोडी के सुपुर्द किया गया।
’विशेष भूमिका’
निरीक्षक सतीश तिवारी, प्र.आर. चन्द्रप्रकाश अडमें एवं आर. सौरभ कछवाहा की सराहनीय भूमिका रही।








