सिवनी – सिवनी के पूर्व सीएमओ की मृत्यु हो जाने के बाद दिशा डहेरिया को सिवनी नगरपालिका का सीएमओ बनाया गया था जिसके बाद खबर निकलकर आ रही है कि उनके छिंदवाडा स्थित आवास पर इओडब्लू ने छापामार कार्रवाई की है जिसके बाद अवैध काम करने वाले और भ्रष्ट अधिकारियो में हडकंप मच गया है। आपको बता दें नगरपालिका सीएमओ और बालाघाट नगरपालिका प्रभारी दिशा डहेरिया के छिंदवाडा नागपुर रोड पर स्थित घर में ईओडब्लू का छापा।
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाई।
जबलपुर की ईओडब्लू की टीम ने रेड मारी।
6 गाडियो में आये अधिकारी।
इओडब्लू कर रही मामले की जाॅच।
छिंदवाडा के चाॅंद और हर्रई में रह चुकी है सीएमओ।