सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी सुश्री पूजा पांडे के मार्गदर्शन में डूंडासिवनी पुलिस व्दारा 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को विश्वास में लेकर 55,00,000 रुपयों की धोखाधडी करने वाले आरोपीयों का पर्दाफाश कर आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

आरोपियो ने कैसे उडाये पैसे
थाना डूंडासिवनी में दिनांक 28 जनवरी 2025 को राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विनोद जंघेला व्दारा अपने साथियों अमन वर्मा एवं श्रीराम वर्मा के साथ मिलकर राजेन्द्रप्रसाद ठाकुर की बिमारी एवं वृध्दावस्था का फायदा उठाकर राजेन्द्र ठाकुर के विभिन्न बैंक खातों से एटीएम, फोन पे, गूगल पे, भारत पे एंव चैक के माध्यम से बेईमानी एवं कपटपूर्वक अनुचित तरीके से लाभ अर्जित करने हेतु 55,83,456 रुपयो का आहरण करके धोखाधडी की गयी जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 317(1),3(5), बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

उडाये गए पैसे से क्या – क्या खरीदा
वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में टीम गठित कर फरार आरोपीगण विनोद जंघेला, अमन वर्मा एवं श्रीराम वर्मा को ग्राम नवेगाँव मकरियाँ थाना चैरई जाकर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर तीनों आरोपीगणों व्दारा एकराय होकर राजेन्द्र ठाकुर के साथ धोखाधडी करना स्वीकार किये। जिससे आरोपियों व्दारा बताये अनुसार धोखाधडी से प्राप्त किये गये पैसो से क्रय की गयी मोटर साईकिल वाहन रजिस्ट्रेशन क्र एमपी-22-जेडई-4157 कीमत करीबन 80,000 – रुपये, चैरई में स्थित 1500 वर्ग फिट के प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात कीमत 9,10,000 – रुपये, 02 नग सोने की अंगुठी कीमती करीबन 89,000 -, एक जोड़ी कान कान की बालियाँ कीमती करीबन 29,000 – रुपये, तीन नग मोबाइल कीमत करीब 20,000 – रुपये एवं 4,48,800 – रुपये नगद जप्त किये गये एवं 1,70,000 – रुपये अपराध से संबंधित होने से बैंक में होल्ड कराये गये जिससे आरोपीगणों से कुल बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 17,46,800 – रुपये है।

पुलिस ने किन – किन को किया गिरफतार
पहला है विनोद जंघेला पिता पूरनलाल जंघेला उम्म्र 33 वर्ष निवासी कबीर वार्ड डूंडासिवनी थाना डूंडासिवनी दूसरा अमन वर्मा पिता स्व. गोविन्द वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी नवेगांव मकरिया थाना चैरई जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)
तीसरा श्रीराम वर्मा पिता प्यारेलाल वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी नवेगांव मकरिया थाना चैरई जिला छिन्दवाडा।

क्या – क्या पुलिस ने किया जप्त
इस मामले में डूंडासिवनी पुलिस ने आरोपियो के पास से 02 नग सोने की अंगुठी कीमती करीबन 89,000 -,(2) 01 जोड़ी (02 नग) कान की बालियाँ कीमती करीबन 29,000ध् -,(3) 01 टीव्हीएस कम्पनी की मोटर साईकिल वाहन एमपी-22-जेडई-4157 कीमती करीबन 80,000 – रुपये, (4) चौरई में स्थित 1500 वर्ग फिट के प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात कीमत 9,10,000 – रुपये, (5) 03 नग मोबाइल कीमत करीब 20,000 – रुपये एवं (6) 4,48,800 – रुपये नगद (7) 1,70,000 – रुपये बैंक में होल्ड करा दिया गया कुल बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 17,46,800 – रुपये ।
इस पूरे मामले में डूंडासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर वामनकर, उपनिरी दामिनी हेड़ाऊ, प्रआर. 450 मुकेश गोंडाने, आर. 403 रोहित रघुवंशी चालक आर.527 चंद्रदीप हिवारे एवं सैनिक 304 रामेश्वर चंद्रवंशी का योगदान सराहनीय रहा।