सिवनी – इस मामले में कौन है आरोपी – श्रीमति दिशा डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका वारासिवनी जिला बालाघाट एवं प्रभारी नगर पालिका परिषद जिला सिवनी पर लोकसेवक होते हुये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलुपर द्वारा छापे की कार्यवाही की गई।

अपराध – आय से अधिक संपत्ति 220 प्रतिशत अधिक पाई जाने से अपराध कमांक-15/25 धारा 13(1) बी. 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 संशोधित अधिनियम-2018 के अंतर्गत लोकसेवक श्रीमति दिशा डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका वारासिवनी जिला बालाघाट एवं प्रभारी नगर पालिका परिषद जिला सिवनी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

सर्च – आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को निम्न तीन स्थानों पर ईओडब्ल्यू, इकाई जबलपुर की टीमों द्वारा आरोपी के छिंदवाड़ा स्थित मूल निवास पर, जिला सिवनी, कार्यालय, वारासिवनी जिला बालाघाट, कार्यालय एवं निवास स्थान पर सर्च कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी एवं उसके परिवारजनों के नाम से संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-

मकान / दुकान – (कुल-04)

मकान 01 – एम.आई.जी, कालोनी छिंदवाड़ा करीब 1500 वर्गफीट, जिला छिंदवाड़ा,मकान 02 – एम.आई.जी. कॉलोनी छिंदवाड़ा, करीब 3000 वर्गफीट, जिला छिंदवाडा,दुकान 01 – मेन रोड़ नागपुर, जिला छिंदवाड़ा।
ऽ दुकान 02 – जे.के. जीन्स, शॉप, एम.आई.जी. कॉलोनी, छिंदवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा,वाहन – (कुल – 05), चार पहिया वाहन-02, इको स्पोर्ट्स एवं केटा, दो पहिया वाहनः-03।

अन्य सामानः घरेलू सामान एवं दुकान का सामान, नगद, सोने-चांदी के जेवर कुल कीमती लगभग 30 लाख रूपये।

आगे उप पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर ने बताया कि उक्त तीनों स्थानों पर सर्च कार्यवाही में आभूषण, मकान, दस्तावेज, बैंक खाते इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा रही है। सर्च कार्यवाही के दौरान प्राप्त जानकारी ध् दस्तावेज के विश्लेषण पर लगभग 2.5 करोड़ रूपये मूल्य की अनुपातहीन संपत्ति का अनुमान है। सर्च कार्यवाही जारी है। ईओडब्ल्यू इकाई जबलपुर से उपपुलिस अघीक्षक ए व्ही सिंह के नेतृत्व में एवं निरीक्षक प्रेरणा पाण्डेय, कीर्ति शुक्ला, छविकांती आर्मी द्वारा वारासिवनी, उपुअ स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में एवं उपुअ लक्ष्मी यादव, उनि विशाखा तिवारी द्वारा छिंदवाड़ा तथा उपुअ मुकेश खंपरिया के नेतृत्व में सिवनी में एक साथ कार्यवाही की जा रही है।