पुलिस थाने में एफआईआर के बाद भी दबंग अतिक्रमणकारी के उपर कार्रवाई का ना होना कई गंभीर सवाल खडे करता है
सिवनी – जब प्रशासन के लोगो पर ही अतिक्रमणकारी हमले करने लगे जिसके बाद बाकायदा सबूत के साथ एफआईआर कराई जाती है लेकिन फिर भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नही होती ऐसी दशा में किस से अपेक्षा करें। मामला शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारी द्वारा कब्जा किये जाने का है। इस मामले में लोकल यूथ महासंघ ने बताया कि लोकलयूथ संघ के एक कार्यकर्ता के साथ बंडोल थानान्तर्गत ग्राम खैरी कलॉ ग्राम के पटवारी के साथ उपस्थित हुआ था जिसमें अतिक्रमणकारी राजू पिता हजारी लाल बघेल के द्वारा लोकलयूथ कार्यकर्ता के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई जिस समय घटना कारित हुई उस समय पटवारी एवं ग्राम के अन्य नागरिक भी उपस्थित थे। आगे लोकल यूथ संघ ने लोकल यूथ के साथ ऐसे व्यवहार को अति निन्दनीय बताया,लोकल यूथ द्वारा एफआईआर किये जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा आवेदन देने के दिनॉक तक किसी तरह का कार्रवाई का ना किया जाना कई संदेहो को जन्म देता है,कार्रवाई ना होने के कारण अतिक्रमणकारी द्वारा लोकलयूथ कार्यकर्ता को बार – बार धमकी दी जा रही है कि ग्राम में रहकर देख आगे लोकल यूथ ने कलेक्टर समेत प्रशासन से दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जिससे दोबारा ऐसी घटना घटित ना हो सकें। लोकल यूथ कार्यकर्ता द्वारा एफआईआर में दिये बयान के मुताबिक उसके द्वारा बताया गया कि गॉव के बाहर ४४ आरे शमशान मद की भूमि पर गांव के राजू पिता हजारी लाल बघेल के द्वारा गेहूॅ की फसल बोई गई दिनॉक २८ फरवरी २०२५ को हल्का नंबर १६ खैरीकलॉ की पटवारी दर्शना चौरसिया गांव आई थी गांव की श्मशान मद की भूमि देखने के लिए पटवारी मैडम गयी थी जिनके साथ गॉव के अन्य लोग भी गए हुए थे जहां पटवारी द्वारा राजू बघेल को मौके पर बुलाकर कहा गया कि आपने इस श्मशान मद की भूमि पर गेहूूँ क्यों बोया तो अतिक्रमण के आरोपी ने कहा कि यह भूमि मेरी है तुम लोग यहा क्यो आये हो यहा से चले जाओ जिसके बाद राजू बघेल ने लोकल यूथ कार्यकर्ता को देखकर बोला कि तूने की पटवारी मैडम को यहा बुलवाया है उसके साथ गाली – गलौच करते हुए मारपीट की मौके पर ग्राम के अन्य लोग भी मौजूद थे जिसके बाद अतिक्रमण को आरोपी राजू बघेल द्वारा लोकलयूथ कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया । इस पूरे मामले में लोकल यूथ संघ के जिला अध्यक्ष अतुल डहेरिया,जिला सचिव संदीप झारिया,शिवकुमार यादव,चक्रेश चंद्रवंशी,कृष्णकांत ठाकुर ,रमसलाल धुर्वे के अलावा अन्य कार्यकर्ताओ ने दोषियो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।