तकनीकी कर्मचारी एवं ठेकेदार की सांठगांठ से कम बजट में बनाकर राशि का गोलमाल किया गया
सिवनी – जिले में भ्रष्टाचार कम होने का नाम ही नही ले रहा है लगातार कही पुल तो कही स्टापडेम तो कही रोड हर जगह भ्रष्टाचार रूपी दानन अपने पैर पसार रहा है इसके पीछेे की मूल वजह तो इसके जिम्मेदार ही जाने जिन्हे मामलो की जॉच सौपी जाती है जिसके बाद इनके द्वारा कैसी रिपोर्ट सौपी जाती है आखिर इन लापरवाहो के खिलाफ क्यो कार्रवाई नही होती यह समझ से परे है।
आपको बता दें ऐसा ही कुछ मामला लखनादौन जनपद के गनेशगंज से निकलकर आया है जहां जनसुनवाई में आवेदन पत्र जिला कलेक्टर को सौपा गया जिसमें बताया गया है कि जनपद पंचायत लखनादौन के ग्राम पंचायत गनेशगंज में सी.सी. सडक़ का निर्माण हुआ जो गुणवत्ता हीन बनी जो चंद दिनों उखडऩे लगी जिससे ग्रामवासी को परेशानी हो रही जिसमें तकनीकी कर्मचारी एवं ठेकेदार की सांठगांठ से कम बजट में बनाकर राशि का गोलमाल किया गया है निष्पक्षता से जांच कर कार्यवाही करने निवेदन किया जाता है।
मेन रोड़ से पंचायत भवन तक सी.सी. सडक़ बनाई गई है जो लगभग 15 लाख रु की लागत है। चंद दिन हुए है ओर सी सी सडक़ उखडऩे लगी
आगे शिकायतकर्ता ने बताया कि मै ग्राम पंचायत गनेशगंज का निवासी हूं मेरी पंचायत में लम्बे समय से लापरवाही अनियमितता भ्रष्टाचार घोटाले गबन आदि हो रहे है जिसकी शिकायत पूर्व में भी जिला पंचायत सिवनी एवं जनपद पंचायत लखनादौन में कर चुका हूँ और जनसुनाई में जांच कर कार्यवाही करने पत्र दिया गया पर जांच कार्यवाही शून्य रही अभी ताजा मामला पंचायत के द्वारा मेन रोड़ से पंचायत भवन तक सी.सी. सडक़ बनाई गई है जो लगभग 15 लाख रु की लागत है।
घटिया मटेरियल खराब सीमेंट का उपयोग हुआ है।
चंद दिन हुए है ओर सी सी सडक़ उखडऩे लगी जिससे ग्रामवासी को परेशानी हो रही जिसमें जनपद के तकनीकी कर्मचारी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधी एवं ठेकेदार की सांउगांठ कम से कम बजट में गुणवत्ताहीन बनाई गई है जिससे साफ तस्वीर में देखा जा सकता है कि घटिया मटेरियल खराब सीमेंट का उपयोग हुआ है। जिसके कारण सी.सी. सडक़ में गिट्टट्टी निकाल रही है लागत अनुसार गुणवत्ता अनुसार जांच किये जाने की मांग जोर – शोर से उठ रही है आगे शिकायत में कहा कि
जनपद पंचायत लखनादौन के अधिकारी कर्मचारी जांच करने में दिलचस्वी नहीं लेते
जनपद पंचायत लखनादौन के अधिकारी कर्मचारी जॉच करने में दिलचस्पी नही लेते इसलिए जिला पंचायत सिवनी स्तर से जांच करने का निवेदन किया जाता हैं। पूर्व में दी गई शिकायत की फाईले आज भी जॉच का इंतजार कर रही है ,जिला कलेक्टर से इस मामले में जनपद पंचायत लखनादौन के ग्राम पंचायत गनेशगंज में सी. सी. सडक़ की जांच निष्पक्षता करने की बात कही गई है। इस तरह के सैकडो मामले जिले में लंबित पडे हुए है जहां विभाग ना तो आला अफसरान ध्यान देते है और ना ही जॉच अधिकारी यहां तक तक जनप्रतिनिधि भी इस मामले में उदासीन रवैया अपनाते है। आपको बता दें ग्राम पंचायतो में चाहें रोजगार गारंटी का काम हो चाहे पुल पुलिया निर्माण या स्टाप डैम या कही की सीसीरोड का मामला हो यदि कही घटिया काम होता है और आप शिकायत करते है और आप दमदार है हिम्मत नही हारने वाले है तब तो बमुश्किल जॉच होती है लेकिन यदि आपने हिम्मत हारी तो समझो ना तो मामले की जॉच होगी और ना ही दोषियो के खिलाफ कार्रवाई जिसके चलते इन भ्रष्टाचारियो के हौसले और बुलंद होते चले जा रहे है।
ऐसा प्रतित होता है इसके पीछे किसी बडे का हाथ है

यदि गौर करे दस या पन्द्रह सालो की तो किसी भी मामले में यदि आप शिकायत करते है तो जॉच तो छोड दीजिए उस शिकायती पत्र को मानो कचरे के डिब्बे में डाल दिया जाता है अभी भी यदि बारीकी से जॉच की जाए तो ईक्का – दुक्का पंचायतो को छोडकर अधिाकांश ग्राम पंचायतो में हुए निर्माण कार्यो में जिसमें चाले नाली निर्माण का मामला हो किसी भवन निर्माण का मामला हो या रोजगार गारंटी का मामला हो श्मशान घाट निर्माण का मामला हो या पुल या पुलिया या सीसीरोड निर्माण का मामला हो हर जगह आपको भ्रष्टाचार की बू आती मिल ही जायेगी लेकिन सिर्फ कमी है तो ईमानदार अफसरो की यदि जितने भी जॉच सम्बन्घी शिकायती पत्र आते है उनपर गौर किया जाये और बारीकी से मामलो की जॉच की जाए और की जाती तो अभी भी जितने भ्रष्टाचारी खुले में बिना जॉच बिना कार्रवाई के आजादी से घूम रहे है वे सभी सलाखो के पीछे हो रहे होते लेकिन भ्रष्टाचार के मामलो की बारीकी से जॉच का ना होना इसकी परिणाम है कि हमारे देश के गरीब किसान के पसीने की कमाई की मलाई ये भ्रष्टाचारी मिल बॉटकर खा रहे है और अपनी तौद बढा रहे है मजे की बात तो यह है कि इतना खाने के बाद ये डकार तक नही लेते है।