मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित भुरकलखापा स्थित शकुंतला देवी राइस में छापा

सिवनी। आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो ( ईओडब्ल्यू ) जबलपुर ने बुधवार को सिवनी मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित भुरकलखापा स्थित शकुंतला देवी राइस में छापा पडा है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष उर्फ आशु अग्रवाल द्वारा इस मिल का संचालन किया जाता है।


जबलपुर जिले में भी धान उपार्जन का बड़ा घोटाला उजागर हुआ था
जबलपुर से आए दो डीएसपी सहित छह सदस्यीय ईओडब्ल्यू के जांच दल द्वारा राइस मिल में उपलब्ध सरकारी धान और इससे तैयार चावल सहित दस्तावेजों का सत्यापन व जांच की गई । राइस मिल में तैयार चावल का मौके पर गुणवत्ता, परीक्षण कराया गया। ईओडब्ल्यू की जांच के दौरान नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी-कर्मचारी, सिवनी तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आपको बता कि बीते सप्ताह ईओडब्ल्यू ने बालाघाट में नागरिक आपूर्ति निगम और कुछ राइस मिलों में जांच की थी। कुछ दिन पहले जबलपुर जिले में भी धान उपार्जन का बड़ा घोटाला उजागर हुआ था। करोड़ों के धान घोटाले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) कर रहा है।

दो दिनो तक सघन जाॅच किये जाने की उम्मीद
जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के उपपुलिस अधीक्षक (डीएसपी) एव्ही सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिवनी की भुरकलखापा राइस मिल में जांच करने दल पहुंचा है। दिनभर से जांच में दल लगा है। शकुन्तला राइस मिल संचालक द्वारा उपार्जन के दौरान मिलिंग के लिए उठाई गई धान के स्टाक का सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्रवाई आगामी एक-दो दिन और चल सकती है।

उपार्जन में अनियमितताओं संबंधी जांच में राइस मिल भी जांच के दायरे में
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के प्रमुख धान उत्पादक जिलों में सिवनी शामिल है। इस वर्ष जिले में रिकार्ड धान का उपार्जन किया गया है, जो पिछले वर्ष से अधिक है। उपार्जन में अनियमितताओं संबंधी जांच में राइस मिल भी जांच के दायरे में हैं। गड़बड़ियों की शिकायतों पर आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) जबलपुर द्वारा जांच की जा रही है।