सिवनी – अभी कुछ दिनो पूर्व केवलारी क्षेत्र में वनो की अवैध कटाई का मामला प्रकाश में आया जिसके बाद आरोपिया की पहुॅच से अभी भी अधिकारी दूर है लेकिन इस मामले में कुछ अधिकारियो पर कार्रवाई जरूर की गई है अब सवाल यह उठता है कि क्या जिस हिसाब से जगंलो का सफाया हो रहा है उस हिसाब से आखिर जंगल की लकडी कही तो जा रही है जमीन तो उसे निगल नही रही और ना ही आसमान खा रहा है तो फिर आखिर जंगल की कीमती लकडी जा कहा रही है इस मामले में भी विभाग को ध्यान देना होगा साथ ही जंगल में काटे गए वृक्षो को चिन्हित किया जाना फिर उन वृक्षो की लकडी पता लगाया जाना बेहद ही जरूरी है आपको बता दें इसी तारतम्य में पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी अंतर्गत दिनांक 05 अप्रैल 2025 को खवासा तथा रूखड़ बफर एवं दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र बरघाट, खवासा एवं कुरई के वन अमले को मुखबिर की सूचना के आधार पर सागौन वनोपज परिवहन करते हुए 01 वाहन ट्रक अशोक लीलैण्ड वाहन क्रमांक एम.एच. 40 सी.टी.6029 को मय वनोपज सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। इस वाहन में 32 नग सागौन लट्ठा ( 9.057 घ.मी. ) का परिवहन करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे वन अमले द्वारा खवासा टोल नाके पर घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता मिली है। जांच में यह आया है कि वनोपज को रूखड़ बफर परिक्षेत्र अंतर्गत उत्पादन वनमंडल सिवनी द्वारा विदोहित किए जा रहे कूप क्रमांक 10 राजारानी से वाहन में भरकर परिवहन का प्रयास किया जा रहा था। जांच अभी प्रचलित है, एवं वाहन के ड्राईवर एवं उसके सहयोगी से आरोपियों की जानकारी हेतु पूछताछ की जा रही है।