भगवान श्री राम के प्रिय सखा एवं श्रृंगवेरपुर नरेश गुहराज श्री निषाद राज की जयंती ( जन्मोत्सव ) समारोह एवं भव्य शोभायात्रा
सिवनी – जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष वनवास के लिए जा रहे थे तब गंगापार नौका से लगाने जैसे ही निषादराज से भगवान राम ने कहा तो निषादराज ने भगवान से कहा कि आपके चरण लगने से पत्थर जब इंसान बन सकता है फिर तो मेरी नौका लकडी की है ना जाने आपके चरण लगने से क्या बन जायेगी इसलिए सबसे पहले मै आपके चरण धोना चाहता हूॅं भगवान ने मुस्कुराते हुए निषादराज से कहा जल्दी से मेरे चरण धोकर हमें गंगापार करा दो।
जिसके बाद नौका पार लगाने के लिए महाराज प्रयागराज निषाद – तीर्थ राज निषाद के पुत्र गुहराज निषाद जी ने अपनी नाव में प्रभु श्री राम को गंगा के उस पार उतारा था। उनका अवतरण चैत्र शुक्ल पंचमी को हुआ था। इसी दिन गुहराज निषाद के वंशज और उनके समाज के लोग उनकी जयंती समारोह मनाकर पूजन अर्चन करते हैं। इस वर्ष भगवान श्री राम जी एवं निषाद जी केवट जी की झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं।अतः इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आप सब सादर आमंत्रित है कार्यक्रम दिनांक 2 अप्रैल 2025 दिन बुधवार स्थान निषाद राज चैक मठ तालाब के सामने, आजाद वार्ड सिवनी, मध्य प्रदेश से प्रारंभ होगा जिसके बाद पूजन एवं हवन प्रातः समय 10.00 बजे जिसके बाद भव्य शोभायात्रा दोपहर 2.00 बजे जिसमें समस्त माझी मछुआ समाज, सिवनी मध्य प्रदेश ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने की अपील की है।






