आप भगवान की लाख पूजा कर लो यदि घर में बैठे बुजुर्गों को प्रसन्न नहीं किया तो ……

125

सिवनी – पलारी क्षेत्र के घर-घर में गूंज रहा राधे-राधे बाल प्रभु जी महाराज को सुनने उमडा जन सैलाब दिनांक 7 जनवरी से 15 जनवरी तक शिव शक्ति पैलेस पलारी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बाल प्रभु जी महाराज को सुनने पूरा क्षेत्र बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कथा में पहुंच रहा है बाल प्रभु जी महाराज की परिवार को सुधारने वाली वाणी सुनकर के लोग आनंदित हो रहे हैं लोगों का कहना है संत महात्मा बहुत आए पलारी में लेकिन बाल प्रभु जी महाराज से बड़े प्रभावित हो रहे हैं बाल प्रभु जी महाराज नगर भ्रमण के माध्यम से घर-घर भी पहुंच रहे हैं पलारी के कई क्षेत्रों में बाल प्रभु जी महाराज गए जहां लोगों ने अपने घरों के सामने दीपक जला करके बाल प्रभु जी महाराज का स्वागत किया और राधे-राधे की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है बाल प्रभु जी महाराज कहते हैं कि मुझे पैसों रूपी दक्षिण मत दीजिए अगर मुझे दक्षिणा देना है तो मेरी बातों को सुनकर अपने जीवन में उतरे यही मेरी सबसे बड़ी दक्षिण होगी आज बाल प्रभु जी महाराज ने कथा में कहा मंदिर में जाकर भगवान को जल चढ़ाने बेलपत्र चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होंगे इसकी जवाबदारी नहीं है लेकिन घर में बैठी जो बुजुर्ग सास ससुर हैं माता-पिता हैं अगर वह भूखे हैं उनकी सेवा नहीं कर रहे हैं उन्हें गलत शब्दों से अलंकृत कर रहे हैं तो आप कितनी भी पूजा कर लेना भगवान आपसे कभी प्रसन्न होने वाले नहीं है पहले परिवार को प्रसन्न करो माता-पिता की सेवा करो तभी भगवान आपकी सेवा से प्रसन्न होंगे बाल प्रभु जी महाराज ने कहा भाग कर नहीं जाकर शादी करो जिस बेटी को मां-बाप ने पाल पोसकर बड़ा किया और वह मां-बाप को लज्जित करके किसी लड़की के साथ भाग जाती है तो जरूरी नहीं कि वह लड़की उस लड़के का जीवन भर साथ दे जब अपने मां-बाप की नहीं हुई अपने मां-बाप को धोखा दे दी तो तुम्हारे साथ में कैसे जीवन व्यतीत करेगी आजकल जो तलाक हो रहे हैं उसमें बेटी को समझने के बदले मां कहती है कि बेटा तुमने ठीक किया जो अपने पति को छोड़कर के घर आ गई अरे उन्हें समझना चाहिए की शादी के बाद में पति ही पत्नी का सब कुछ होता है कैसी भी परिस्थिति आ जाए अपने पति का साथ नहीं छोड़ना चाहिए पति को चाहिए कि वह पत्नी का सम्मान करें क्योंकि अगर लक्ष्मी चाहते हो तो सबसे पहले अपने घर की लक्ष्मी यानी पत्नी का सम्मान करो तब माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होगी बस इन्हीं बातों को सुनकर के पूरी पलारी आनंदित हो रही है और ऐसी ज्ञान की बातें सुनकर के कथा में अपार जन समुदाय उमड़ रहा है यह आयोजन दिनांक 7 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा 15 जनवरी को कथा का विश्राम दिवस होगा समिति ने अपील की है कि आप सभी इस कथा मैं बढ़-चढ़ भाग ले और अपने जीवन को धन्य बनाएं राधे राधे