कार में सवार तीन डीजल चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये
सिवनी – दिनाँक 03 अपै्रल 25 की सुबह गस्त के दौरान बंडोल पुलिस को खबर मिलती है कि एनएच 44 रोङ पर ग्राम राहीवाङा मे सूचना मिलने पर कि एक सफेद रंग की कार में तीन लोग आकर डंफर के डीजल टैंक से डीजल चुराकर सिवनी की ओर भागे है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल हरकत में आती है जिसके बाद तत्काल गस्त में लगे कर्मचारी प्रधान आरक्षक अमर उईके, आरक्षक नीरज राजपूत एवं 100 डायल में लगे स्टाफ अपनी जान जोखिम मे डालकर उक्त गाडी को पकडने पीछा किया गया जिसके बाद पुलिस को एक बिना नंबर की सफेद रंग की स्विफट कार को नेशनल हाईवे मे दबोचा जाता है जिसके बाद कार में सवार तीन डीजल चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। कार को चेक करने पर उसमें 35-35 लीटर की 03 केन में करीब 100 लीटर डीजल एवं 05 केन खाली, एक डंडा, एक देशी कटटा, कारतूस, गाडी की नंबर प्लेट, डीजल निकालने के पाईप एवं कटर आदि सामग्री को जप्त किया गया था।
मुझे कटटा दिखाकर धमकाते हुये गये है,
इस मामले में डंफर मालिक द्वारा डीजल चोरी के सबंध में रिपोर्ट की गयी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा घटना दिनांक की सुबह करीब 05 बजे मेरी गाडी से डीजल चोरी करते हुये देखने और आवाज देने पर अज्ञात चोर कार से सिवनी की और भागे और जाते हुये मुझे कटटा दिखाकर धमकाते हुये गये है, फिर मैंने देखा कि गाडी से करीब 100 लीटर से अधिक डीजल चोरी किया गया है जिसकी रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुये जप्त की गयी बिना नंबर की सफेद स्विफट कार के मालिक की तलाश की गयी, जिसकी तलाश के आधार पर आरोपीगणों को नैनपुर एवं केवलारी में तलाश किया गया, जो विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण लुकते छुपते हुये मिले जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ पर आरोपीगणों द्वारा अपराध स्वीकार करना और पुलिस द्वारा पीछा करने पर स्विफट कार को छोङकर भाग जाना बताया। आरोपीगणों ने पूछताछ में दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को रात्रि में थाना लखनवाडा क्षेत्र में एक ट्रक से लूट करना भी स्वीकार किया है। आरोपीगणों को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।),
डीजल चोरी के आरोपियो की गाडी से एक देशी कटटा, दो जिंदा कारतूस मिला
इस मामले में जिन आरोपियो को गिरफतार किया गया उनमें गोविंद पिता रघुनंदन विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी नैनपुर, रितेश पिता सुखराम झारिया उम्र 28 साल निवासी नैनपुर , रमेश पिता दशरथ विश्वकर्मा उम्र 28 साल निवासी पिंडरई जिला मंडला जिनके पास से सफेद रंग की बिना नंबर स्विफट कार जिसकी कीमत लगभग 500000 – ( पांच लाख रुपये ), (03) प्लास्टिक की कैनो मे भरा 100 लीटर डीजल जिसकी कीमत लगभग 10000 – ( दस हजार रुपये ),एक देशी कटटा, दो जिंदा कारतूस (कीमती करीब 10 हजार रूपये ), डीजल टैंक तोडने का कटर, पाईप पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा अवैध गतिविधियो के नियंत्रण व कार्यवाही हेतू सभी थाना को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जी.डी. शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल व्दारा थाना क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इस पूरे मामले में बंडोल थाने के थाना प्रभारी उपनिरी. अर्पित भैरम, सउनि. जसवंतसिंह ठाकुर, सउनि देवेन्द्र जायसवाल, प्र.आर. अमर उईके, प्र०आर० बालमुकुंद, आरक्षक नीरज राजपूत, नितेश धुर्वे एवं 100 डायल चालक यशवंत नामदेव की प्रमुख भूमिका रही।







