सिवनी – दिनांक 19 फरवरी 2025 को वार्ड क्रमांक 02 लखनादौन निवासी आशीष नेमा ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19 फरवरी 2025 के दोपहर 12.00 बजे दिन मै मेरे का घर का ताला बंद कर मै अपनी क्लीनिक चला गया था। उसके बाद किसी अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोडकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित कुल 1,90,000 रूपये चोरी कर ले गये जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध कमांक 94/2025 धारा 331 ( 3 ), 305 ( ए ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया तो वही दिनांक 27.जनवरी 2025 को राहुल पथरोटे पिता अनिल पथरोटे निवासी वार्ड क्रमांक 09 लखनादौन के घर हुई चोरी 01 मंगलसूत्र व नगदी सहित कुल 35000 रूपये की चोरी की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 57/2025 धारा 331 ( 4 ), 305 ( ए ) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
लखनादौन पुलिस ने किया अलग-अलग स्थानों में हुई चोरी का खुलासा
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक जी.डी शर्मा अनु० अधि० पुलिस अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस द्वारा शातिर नकबजन को गिरफतार कर अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी का खुलाशा करने में बडी सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर सी.सी.टी.व्ही फुटेज व तकनीकी आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर पतारसी की गई। संदेही सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 25 साल निवासी नूरी मोहल्ला गोटेगांव जिला नरसिंहपुर पर संदेह होने पर प्रकरण के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर दिनांक 26 जनवरी 2025 व 19 फरवरी 2025 को अपने साथी ओवेस खान उर्फ उवेस पिता उस्मान खान उम्र 32 साल निवासी जागृति नगर गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 26 साल निवासी पटेल वार्ड नर्मदा मंदिर के पास गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के साथ चोरी करना जुर्म स्वीकार किये आरोपियों से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात सोने का 01 हार, सोने की 01 अंगुठी, सोने की 01 जोडी झुमकी, सोने के 5 लौंग, सोने के मोती लगभग 20 नग व नगदी सहित कुल 1,63,000 रूपये जप्त किया गया। एवं गिरफतार आरोपीगणों द्वारा थाना आदेगांव क्षेत्र में माह जनवरी में चोरी करना स्वीकार किया गया। गिरफतार आरोपी सददाम उर्फ इमरान खान थाना गोटेगांव का निगरान बदमाश है, जिसके विरूद्ध प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई अपराध दर्ज है आरोपी सददाम द्वारा थाना लखनादौन क्षेत्र में पूर्व में हुए चोरी के मामलों में अपने साथियों के साथ गिरफतार हो चुका है। आरोपी सददाम खान जेल से छुटने के बाद पुनः अपने साथी ओवेस खान व अजीत खान के साथ उक्त घटनाओं को अंजाम दिया है।

गिरफतार आरोपी सददाम उर्फ इमरान खान पिता अनवर अली उम्र 24 साल निवासी नूरी मोहल्ला , ओवेस खान उर्फ उवेस पिता उस्मान खान उम्र 32 साल निवासी जागृति नगर , अजीत खान पिता मजिद खान उम्र 26 साल निवासी पटेल वार्ड नर्मदा मंदिर के पास गोटेगांव जिला नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जो सामान जप्त किया गया उसमें सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित कुल कुल 1,63,000 रूपये हजार रूपये। घटना में प्रयुक्त पल्सर मो०सा० कीमत करीबन 1,20,000 रूपये इस पूरे मामले में लखनादौन पुलिस थाने के निरीक्षक के.पी. धुर्वे थाना प्रभारी लखनादौन, उपनिरी. आर.एस. राजपूत, उपनिरी श्रोति शर्मा, सउनि. देवेन्द्र जायसवाल आर. नवनीत पाण्डेय आर. धनेश्वर यादव आर. होमेश्वर गायकवाड, आर सूरज मेहरा, आर ओमप्रकाश धुर्वे अजय बघेल सैनिक ओमकार का सराहनीय योगदान रहा ।