झंडे और फोटो लगाकर टेंकरो से दिया जा रहा पानी
चिलचिलाती धूप में छोटे – छोटे बच्चो के अलावा महिलाये डब्बे लेकर घूम रहे
सिवनी – एशिया को सबसे बडे मिटटी से बने भीमगढ डैम के द्वारा विगत अनेक वर्षो से जिले में जलापूर्ति उक्त बांध के माध्यम से किया जा रहा है इसके पूर्व बताया जा रहा है कि वर्ष 2011 में एक बार पहले भी ऐसी ही स्थिति बनी थी लेकिन तब स्थिति संभल गई थी लेकिन वर्तमान में कुछ महिनो पहले नहरो के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार हो लेकर जल संसांधन विभाग के एसडीओ अशोक डहेरिया एवं दिनेश राय मुनमुन के बीच नोक – झौक भी हुई थी जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। जिसके बाद पानी को लेकर त्राही माम मच गया और राजनितिक दल आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने में लगे रहे। विगत दिनो सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा डैम का निरिक्षण भी किया गया जिसके बाद उन्होने डैम के घटते जलस्तर पर चिंता भी व्यक्त की जिसके वे लगातार जनता के बीच में जलसंकट से उबरने के लिए प्रयासरत नजर आ रहे जैसे भी हो वे प्रत्येक घर तक पानी पहॅुचाकर लोगो की प्यास बुझाने की भरसक प्रयास कर रहे है। और जनता को जल्द पानी ना मिलने पर सडक पर उतरने और स्तीफा तक देने की बात कह दी।
भारती पारधी की तुलना सिवनी बालाघाट के पूर्व सांसद डाक्टर ढालसिंह बिसेन से की जा रही है
इधर जिले के पूर्व सांसद भी जल संकट में अवसर तलाशते हुए नजर आए और अपनी पीडा जाहिर करते हुए वर्तमान सांसद श्रीमति भारती पारधी पर केवल औपचारिकता करने के लिए सिवनी का दौरा करने का आरोप लगाया। और इतना ही नही सांसद पारधी पर सिवनी का पानी बालाघाट चोरी छुपे लेकर जाने की आरोप लग रहे है। भारती पारधी की तुलना सिवनी बालाघाट के पूर्व सांसद डाक्टर ढालसिंह बिसेन से की जा रही है जिनके द्वारा सिवनी की उपेक्षा कर बालाघाट को पूरा फायदा देते रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष सफीक खान की भी भूमिका संदिग्ध
इघर कांगे्रस भी कहा पीछे रहने वाली तत्काल आनन – फानन मे मौका देख चौका लगाते हुए प्रेस कान्फे्रस का आयोजन किया जिसमें भी राजनीति करते नजर आए जिसमें उन्होने कहा कि ग्रामीण से लोग आकर लोगो को जलापूर्ति करें जिसमें रूकने की और भोजन की व्यवस्था कांग्रेस कार्यालय में एवं टेंकर में डीजल कांग्रेस कार्यालय से देने की बात कही।
जिसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष सफीक खान की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है जिन्होने पानी के लिए जलसंसाधन विभाग के एसडीओ अशोक डहेरिया को जिम्मेदार ठहराया और सीधे – सीधे नगर विकास में दिनेश राय मुनमुन द्वारा योजना लाने की बात डंके की चोट पर कह डाली इसके अलावा राजिक अकील पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हे साफ तौर पर कहा गया था।
जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अशोक डहेरिया ने बताया कि संजय सरोवर बांघ में पानी की कोई कमी नही है
बताया जाता है कि नगरपालिका द्वारा इंटकवेल बनाया वह सही जगह में नही बनाया गया है बांघ में बने चार इंटकवैल से नगरपालिका पानी लेती है जो जलस्तर की गहराई से काफी दूरी पर बनाये गए है। इस कारण समय रहते कैनाल और चैनल सफाई ना होने का परिणाम है कि उसमे सिल्ट जमा हो जाती जो कि गर्मी पानी सूखने का कारण बनती है यदि नगरपालिका सतर्कता दिखाते हुए इस मामले में गंभीर होती और कैनाल और चैनल की साफ – सफाई समय – समय पर होती रहती तो सिवनी वासियो को इस भीषण जलसंकट का सामना ना करना पडता। इस मामले में नगरपालिका अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पूर्णतः असफल और निकम्मी नजर आई। इधर जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अशोक डहेरिया ने बताया कि संजय सरोवर बांघ में पानी की कोई कमी नही है उन्होेने जानकारी दी कि बांघ में लगभग 100 एमसीएम जलभराव होता है जिसमें 80 प्रतिशत जल सिवनी के लिए और 20 प्रतिशत बालाघाट के लिए आरक्षित है।
मै दिल्ली संसद में और मेरा घर बालाघाट में किसानो ने घेर लिया है
इस मामले में बालाधाट सिवनी सांसद श्रीमति भारती पारघी ने कहा था कि मै दिल्ली संसद में और मेरा घर बालाघाट में किसानो ने घेर लिया है आप बालाघाट के लिए तत्काल पानी छोडो। सिवनी नगर में पेयजल बाधित होने पर अशोक डहेरिया ने कहा कि एलएसएल के नीचे के स्तर से सिवनी को पानी देना होता है आज भी एलएसएल स्तर 2 दशमलव 9 मीटर बाकी है अर्थात अभी दो दशमलव नौ मीटर के नीचे से सिवनी के इंटकवैल में पानी जाना चाहिए लेकिन गलत जगह पर इंटकवैल बने होने के कारण वहा सूखा पड गया है इंटकवैल वहा बनना चाहिए था जहां से पानी का स्तर दो दशमलव 9 मीटर के नीचे आए आज भी बांध में पाॅच सौ छह मीटर पर पानी मौजूद है ऐसे में पानी की कमी नही कही जा सकती। बल्कि यह नगरपालिका घोर लापरवाही और अनदेखी है जिसका ठीकरा नेता एक दूसरे पर फोडते नजर आ रहे जनता एक – एक बूंद पानी के लिए तरस रही है इसके जलसंसाधन विभाग के अशोक डहेरिया ने नगरपालिका इंजिनियरो को सुझाया था कि जल्द से जल्द बांघ में जमा सील्ट को साफ कराकर कैनाल और चैनल की साफ – सफाई कराकर जलापूर्ति बहाल कराये।
सांसद श्रीमति भारती पारधी सिवनी विधायक और कलेक्टर की तारीफ के कसीदे पढ रही है।
इधर बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमति भारती पारधी सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन और कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की तारीफ के कसीदे पढ रही है। और अपनी कर्तव्य की इतिश्री कर रही है।







