सिवनी – सरकार द्वारा समाज के आखिरी छोर तक के व्यक्ति को शासन योजनाओ के पहुॅचाने के लाख प्रयास किये जा रहे है लेकिन शासन में बैठे कुछ भ्रष्टाचारी रूपी दानव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को पलीता लगाने से नही चूक रहे जिसका दंश ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता भोगती है।
अभी राशन नही आया है जब आयेगा तब दूंगा
इसी बात को लेकर मंगलवार को जनपद लखनादौन के ग्राम खमरिया पहाडी के सैकडो की संख्या में ग्रामीणों ने आकर कलेक्टर से गुहार लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खमरिया पहाडी के सैल्समैन द्वारा राशन वितरण नही किया जा रहा है। एवं सैल्समैन से राशन की मांग करने पर सैल्समैन द्वारा कहा जाता है कि अभी राशन नही आया है जब आयेगा तब दूंगा।
पहले लगवा लेता है थम्ब फिर कहता है राशन आयेगा तब दूंगा
कुछ इस तरह की झोलझाल जवाब ग्रामीणो को देकर 3,4 महिनो तक राशन नही दे रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणो के थम्ब लगवाकर अभी राशन नही आया है बाद दे दूंगा कहकर भोली भाली ग्रामीण जनता के साथ छलावा कर रहा है जवाब मांगने पर कहता है कि जब मुझे ही हर माह राशन नही मिलता तो मै कहा से राशन दे दूॅ कुछ इस तरह की बात कहकर ग्रामीणो को राशन दुकान से भगा देता है।
सैल्समैन जनता के हिस्से के राशन की करता है कालाबाजारी
आगे ग्रामीणो ने सैल्समैन पर गंभीर आरोप मढते हुए बताया कि सैल्समैन हमारे हिस्से का राशन दुकानदार एवं व्यापारियो से सांठगांठ कर रास्ते में ही बेच देता है। सरकार द्वारा ग्रामीण जनता के हिस्से में भेजे जाने वाले अनाज को किस तरह सैल्समैन दुकानदारो एवं व्यापारियों के साथ मिलकर अनाज की कालाबाजारी करता है।
कलेक्टर साहब ऐसे सैल्समैन को तत्काल हटा दीजिए
इसकी शिकायत करते हुए ग्रामीणो ने बताया कि हम सैल्समैन की वजह से आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित हो रहे है सारे ग्रामवासियो ने एकमत होकर सैल्समैन को शीघ्र हटाने की मांग जिला कलेक्टर से की है।